सांसद दीयाकुमारी ने किया जैतारण दौरा

राजसमन्द.
सांसद दीयाकुमारी ने कहा कि विकास की परिभाषा सिर्फ भाजपा ही जानती है कांग्रेस के शासन में सिर्फ भ्रष्टाचार फैलता है। जैतारण विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बगतपुरा मंडी चौराया के भीवगढ़ में मॉडल खेल मैदान का उद्घाटन अवसर पर संबोधित करते हुए सांसद ने कहा खेलो इंडिया-फिट इंडिया अभियान देश में खेल को प्रोत्साहित कर रहे है। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व्यक्तिगत रूप से खेल प्रतिभाओं से संवाद कर उनका सम्मान कर रहे है। इससे देशभर के खिलाडिय़ों का हौंसला बुलंद हो रहा है। केंद्र की खेल नीतियों ने देश में खेल का माहौल बनाया है और उसी कारण खेल प्रतिभाएं निखर कर सामने आ रही है।
इसके बाद सांसद दीयाकुमारी और विधायक अविनाश गहलोत ने रास, भूम्बलीयां, धनेरिया और केकिंदड़ा में सांसद और विधायक कोष के साथ डीएमएफटी मद से स्वीकृत सी सी ब्लॉक सडक़ रोड लाइट, विद्यालय में कक्षा कक्ष और बरामदा, राजकीय आयुर्वेद विद्यालय भवन के नवीनीकरण कार्य प्रयोगशाला और पुस्तकालय में बरामदा जैसे कार्यों का उद्घाटन किया।
इस दौरान विधायक अविनाश गहलोत, पुष्पेंद्र सिंह कुडक़ी, जैतारण प्रधान मेघाराम सोलंकी, उपप्रधान पप्पूराम कुमावत, सरपंच देवकरण गुर्जर, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, सुनील प्रजापत, दातार सिंह, रामनिवास गुर्जर श्याम सिंह आदि उपस्थित रहे।
आंगनबाड़ी का निरीक्षण कर ली पोषण अभियान की जानकारी.
केंद्र सरकार के द्वारा चलाए जा रहे पोषण अभियान के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र ग्राम भीमगढ़ में संचालित कार्यक्रम की जानकारी ली और केंद्र का निरीक्षण किया। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि समर्थ और सशक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए पोषण आवश्यक है।
पोषण अभियान राष्ट्रीय पोषण मिशन 6 वर्ष तक के बच्चों, किशोरियों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं की पोषण स्थिति में सुधार के लिए शुरू किया गया है।
विधानसभा प्रवास के दौरान बाबरा मंडल के ग्राम बाबरा में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत-अभिनंदन किया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिंह पाली सीसीबी बैंक चैयरमेन, पुष्पेंद्र सिंह किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष, दिग्विजय सिंह मंडल महामंत्री, श्रवण सिंह रातडिया पूर्व पंचायत समिति सदस्य, सत्यनारायण जिला परिषद सदस्य, बहादुर सिंह, मानवेंद्र सिंह, नारायण गुर्जर, आरपी सिंह, राकेश प्रजापत, सागर सोनी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
