सत्य का चुनाव होगा श्रेष्ठ का चुनाव : महिमा कुमारी मेवाड़

Spread the love

बाबा साहेब अंबेडकर की आदम कद प्रतिमा पर की पुष्प वर्षा

56 लोगों ने कांग्रेस छोड़ थामा भाजपा का दामन

धोइंदा में किन्नर समुदाय द्वारा संचालित गौशाला का किया निरीक्षण

राजसमंद। भारतीय जनता पार्टी की गठबंधन सहयोगी महिमा कुमारी मेवाड़ ने कहा कि यह चुनाव किसी व्यक्ति का चुनाव नहीं है, यह राष्ट्रीय अस्मिता और गौरव का चुनाव है। सत्य और कमरे का चुनाव है। हमें सत्य का चुनाव करना है तभी श्रेष्ठ का चुनाव होगा। दशकों बाद इस देश के रूम ने अपने गौरव का खुलासा किया है। हम इस एहसास को ख़त्म नहीं कर सकते। हमें भाजपा ने एक बार फिर से सत्ता में स्थापित मोदीजी को प्रधानमंत्री बनाना है। भाजपा के लिए सत्य सिर्फ सेवा का साधन है।

फरारा महादेव के दर्शनोपरांत पंचायत में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए महिमा कुमारी ने कहा कि यह चुनाव सिर्फ चुनाव नहीं है, लोकतंत्र का त्यौहार है जिसमें सभी को भाग लेकर मोदीजी के आत्म निर्भर भारत के सपने को साकार करना है। फरारा, पुठोल, केलवा, खटामला आदि पंचायतों में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राजसमन्द विधायक दीप्ति माहेश्वरी, भाजपा नेता कर्णवीर सिंह राठौड़ ने भी संबोधित किया।

अंबेडकर की आदम कद प्रतिमा पर की पुष्पवर्षा-

प्रातः 8 बजे भाजपा प्रत्याशी महिमा कुमारी ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर 100फिट रोड़ स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर पुष्प वर्षा कर जनसंपर्क का आगाज किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहेब
भारतीय संविधान के शिल्पकार, आधुनिक भारत के चिंतक, समाज सुधारक और भारत रत्न थे। इस अवसर जन प्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

धोइंदा में किन्नर द्वारा संचालित गौशाला का किया निरीक्षण –

जनसंपर्क के दौरान महिमा कुमारी नगर के धोइंदा स्थित गौशाला में पहुंच कर गौमाता और गौवत्स हेतु सेवाकार्य करते हुए गौशाला की प्रशंसा की। इस गौशाला की विशेषता यह है कि किन्नर समुदाय की मुखिया पारसमणी द्वारा इस गौशाला का संचालन किया जा रहा है।

56 लोगों ने कांग्रेस छोड़ थामा भाजपा का दामन –

नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ की उपस्थिति में नाथद्वारा के अल्पसंख्यक समुदाय के 56 व्यक्तियों ने कांग्रेस छोड़ कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद असलम और भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने पार्टी की सदस्यता लेने वाले मुन्नवर अहमद खान, अल्ताफ हुसैन शेख, मोहम्मद हुसैन शेख, हाजी सिद्दकी मोहम्मद, उस्मान रानी सहित 56 लोगों को पार्टी का दुप्पटा पहना कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई।
इस अवसर पर सभी ने एक स्वर में भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने का संकल्प लेते हुए पीएम मोदी जिंदाबाद का जयघोष किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *