सडक़ों को ठीक करने के लिए निकाला पैदल मार्च

Spread the love

भाजपा मदनगंज मंडल ने किया आयोजन


मदनगंज-किशनगढ़.
भारतीय जनता पार्टी मदनगंज मण्डल अध्यक्ष किशन बंग के नेतृत्व में आजाद नगर आजाद पार्क स्थित बालाजी मन्दिर से खोड़ा गणेश तक पैदल मार्च किया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सुशील दाधीच तिलोनिया ने बताया कि मुख्य सडक़ की हालत बहुत खराब है। आए दिन एक्सीडेंट हो रहे है जनता परेशान है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी मदनगंज मण्डल के कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए खोडा गणेश पहुँचे। वहां भगवान गणेश महाराज से प्रार्थना करी कि सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को भगवान गणेश जी महाराज सद्बुद्धि दे व नगर वासियों को सडक़ों की नारकीय स्थिति से राहत मिले। पूरी यात्रा में जन जन तक इस विषय को पहुंचाया गया कि यह यात्रा क्यों निकाली जा रही है जिसमे आम जनता ने खूब समर्थन किया। सभी ने एक स्वर में कहा कि यदि 5 दिन के भीतर सडक़ सही नही होती है तो भारतीय जनता पार्टी के साथ आम जन सडक़ों पर उतरेगा। पूर्व में कल हमने ज्ञापन दिया था जिसमे उपस्थित अधिकारी ने हमसे 5 दिन मांगे थे एक बार पुन: अधिकारियों को अवगत करवा दु कि यदि 5 दिन में सडक़ सही नहीं होती तो उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी समस्त जिमेदारी सार्वजनिक निर्माण विभाग की होगी। पैदल मार्च में सहयोग करने वाले कार्यकर्ताओं को धन्यवाद अध्यक्ष किशन बंग ने ज्ञापित किया। पैदल मार्च में जगदीश सिंह काको, प्रह्लाद जांगिड़ सुशील दाधीच तिलोनिया, राजेश शर्मा, अजित बनजारा, मनीष बनजारा, रजनीश सेन, मुकेश जांगिड़, बबलू रावत, बलराम सामरिया, पवन जांगिड़ सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक सुशील दाधीच तिलोनिया राजेश शर्मा रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *