
राजराजा चोल प्रथम के जीवन पर है आधारित
चेन्नई.
दक्षिण भारत के महान शासक राजराजा चोल प्रथम के जीवन पर आधारित फिल्म तहलका मचा देगी। राजराजा चोल के समय में भारत की नौसेना का इतना प्रभाव था कि हिंद महासागर को चोल झील तक कहा जाने लगा था। यहीं नहीं बल्कि उन्होंने दक्षिण पूर्वी एशिया के कई देशों को जीतकर मलेशिया तक अपनी विजय ध्वजा फहराई थी।
यह फिल्म वर्ष 1955 के तमिल उपन्यास पोन्नियिन सेलवन पर आधारित है और इसे प्रसिद्ध निर्देशक मणिरत्नम ने निर्देशित किया है। इस महीने के अंत में चर्चित फिल्म को प्रदर्शित करने से पहले प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता रजनीकांत ने जाने माने निर्देशक की प्रशंसा की और उन्हें उत्कृष्ट निर्देशक बताया। फिल्म अभिनेता कमल हासन ने कहा कि उनकी सफल फिल्मों की सूची में यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण फिल्म होगी। शामिल थे। इसमे अभिनेत्री की भूमिका में ऐश्वर्या राय है। दक्षिण के अभिनेताओं में विक्रम और कार्ति है।
रजनीकांत के अनुसार ऐतिहासिक पृष्ठभूमि की आगामी फिल्म के तीन नायक हैं। उपन्यास के लेखक कल्कि कृष्णमूर्ति, निर्देशक रत्नम और निर्माता एण. सुबासकरन। पोन्नियिन सेलवन 1 दक्षिण के एक शक्तिशाली राजा अरुलमोझीवर्मन के शुरुआती दिनों की कहानी का वर्णन करता है जो महान चोल सम्राट राजराजा चोल प्रथम बने।