Spread the love

भाजपा महिला मोर्चा ने किया आयोजन
मदनगंज-किशनगढ़.
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मदनगंज मंडल व किशनगढ़ मंडल व भारतीय जनता पार्टी मदनगंज मंडल व किशनगढ़ मंडल के संयुक्त तत्वाधान में कम्युनिटी पार्क लिंक रोड पर आयोजित किया गया। आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आज मानव हित के रूप में मनाया गया कि लोग योग करे निरोग रहे। क्योंकि कोरोना काल में लोगों के स्वास्थ्य लाभ में योग का बहुत महत्व रहा। योग करने से रोग नहीं होते हैं। लगातार योग करते रहने से रोगों से मुक्ति मिलती है। योग शिक्षक प्रभु दयाल कुमावत ने योग का महत्व बताकर लोगों को प्रतिदिन योग करके स्वस्थ रहने का संदेश दिया।