भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना, विश्व कल्याण की कामना

Spread the love

जयपुर। भारतीय मजदूर संघ से जुड़े सभी महासंघ एवं फेडरेशन की ओर से 17 सितंबर को राष्ट्रीय श्रम दिवस एवं भगवान विश्वकर्मा का प्राकट्य दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
राजस्थान परिवहन निगम संयुक्त कर्मचारी फेडरेशन की ओर से आगार कार्यशालाओं, इकाइयों में भी पूजा-अर्चना के साथ विभिन्न कार्यक्रम संपन्न हुए। भारतीय मज़दूर संघ जिला जयपुर के तत्वावधान में 11.30 बजे भगवान विश्वकर्मा जन्म जयंती उत्सव मनाया गया।

मजदूर निभा रहा है राष्ट्रधर्म

इस अवसर पर जिला जयपुर द्वारा प्रदेश कार्यालय पर कोरोना गाइडलाइंस के अनुरूप विश्वकर्मा जयंती उत्सव मनाया गया। क्षेत्रीय संगठन मंत्री राजबिहारी ने बताया कि भगवान विश्वकर्मा के द्वारा विश्व में विनिर्माण, शिल्पकला की प्रक्रिया सृष्टि के प्रारम्भ से वैदिक काल तथा आज वर्तमान में भी आधुनिक विज्ञान के आविष्कार के रूप में निरन्तर जारी है, जिसका उद्देश्य विश्व कल्याण ही था। भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री हरिमोहन शर्मा ने कहा कि राष्ट्र के निर्माण में राष्ट्रवादी संगठन भारतीय मजदूर संघ और उससे सम्बद्ध मजदूरों के द्वारा जीविकोपार्जन के साथ राष्ट्र के निर्माण में बराबर की भागीदारी में हमारे प्रेरणा स्रोत भगवान विश्वकर्मा ही हैं, जिसके पीछे रोजी रोटी के साथ राष्ट्र धर्म का निर्वहन एवं समर्पण भी मजदूर का ध्येय है।

सैकड़ों पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जयपुर स्थित भारतीय मजदूर संघ प्रदेश कार्यालय में सम्पन्न कार्यक्रम में भाग लिया। राजस्थान प्रदेश के प्रत्येक आगार इकाई, कार्यशाला, जिला भारतीय मजदूर संघ कार्यालय में हुए कार्यक्रमों में काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिला हुए। कार्यकर्ताओं ने कोरोना गाइडलाइंस की पालना करते हुए कार्यक्रम में भागीदारी की तथा विश्व के मजदूरों के कल्याण के लिए भगवान विश्वकर्मा से प्रार्थना की तथा रोडवेज की आगार कार्यशालाओं में विधिवत पूजा अर्चना कर भगवान विश्वकर्मा जी से उद्योग एवं उद्योग के मजदूरों के कल्याण की कामना की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्षा मंजू दवे द्वारा की गई तथा आगुन्तक कार्यकर्ताओं को भगवान विश्वकर्मा के आशीर्वाद से राष्ट्रधर्म निर्वहन करने की कामना के साथ कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version