स्कूलों में किया भारत माता का पूजन

Spread the love

राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उपशाखा किशनगढ़ ने किया आयोजन

मदनगंज-किशनगढ़.
राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उपशाखा किशनगढ़ के शिक्षक कार्यकर्ताओं ने संगठन के स्वराज 75 कार्यक्रम के तहत स्कूलों में भारत माता का पूजन किया गया।
उपशाखा अध्यक्ष सुभाष चन्द शर्मा ने बताया कि प्रदेश महामंत्री महेंद्र लखारा, प्रदेश विभाग संगठन मंत्री पवन कुमावत के मार्गदर्शन में संगठन के आह्वान पर संगठन के कार्यक्रम स्वराज 75 के तहत किशनगढ़ उपशाखा के सैंकड़ों निष्ठावान शिक्षकों ने अपने विद्यालयों में भारत माता का पूजन किया। देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान होने वाले अमर शहीदों को नमन किया। साथ ही विद्यालय के विद्यार्थियों को स्वतंत्रता के महत्व को समझाते देश भक्ति का पाठ पढ़ाया।
उपशाखा मंत्री चेतान प्रकाश व्यास ने बताया कि इस कार्यक्रम में उपशाखा से सरदार चौधरी, राजश्री शर्मा, भवानी सिंह चारण, प्रीति शर्मा, राजेन्द्र सेन, अनिल चौधरी, निधि शर्मा, शिवरतन कुमावत, नरेंद्र सोनी, रजनी जसुनानी, नीलू शर्मा, अंशु चौधरी, शेर सिंह आदि शिक्षकों ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *