
सुख समृद्धि की कामना
मदनगंज-किशनगढ़.
बछ बारस पर नगर में कई जगह गोमाता व बछड़े का पूजन किया गया। मदनगंज, कृष्णापुरी, पुराना शहर, नया शहर, परासिया, जयपुर रोड स्थित कॉलोनियों सहित आसपास के गांवों में भी बछ बारस श्रद्धापूर्वक मनाई गई।
सामाजिक कार्यकर्ता संतोष पारीक ने बताया कि मातृशक्ति बछ बारस पर गोवंश की रक्षा का संकल्प व अच्छी फसल की कामना का आशीर्वाद गौमाता से लेती है ताकि परिवार में सुख समृद्धि, रिद्धि-सिद्धि व धन-धान्य से परिपूर्ण परिवार रहे। मातृशक्ति जानती है कि गोवंश की रक्षा से ही हमारा भारत आत्मनिर्भर स्वावलंबी व स्वरोजगार युक्त बनेगा।भारत सुख समृद्धि से युक्त होकर सोने की चिडिया बनेगा। दूध की नदियां बहेंगी। हमारा भारत विश्व गुरु था विश्व गुरु है विश्व गुरु बनेगा। अपने परिवार के लिए अपने देश की मंगल की कामना करते हुए इसी आशा और विश्वास के साथ बच्छ बारस पर गौ माता की पूजा मातृशक्ति करती हैं।
