
मदनगंज किशनगढ़, 1 मार्च। यहां वार्ड 20 में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा कार्यकारिणी व पतंजलि योग समिति किशनगढ़, गायत्री परिवार महिला मोर्चा व दुर्गा वाहिनी महिला मोर्चा द्वारा चल रहे पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस अवसर पर हवन का आयोजन रखकर वातावरण में शुद्धिकरण का संदेश देने के साथ आयुर्वेदिक जड़ी -बूटियों से हवन किया गया। यह हवन वातावरण में ऑक्सीजन का लेवल बढ़ाने व सकारात्मक प्रभाव बढ़ाने के लिए किया गया, जिससे मानव हित में ऑक्सीजन लेवल बढऩे पर फेफड़े मजबूत बने व लोगों का स्वास्थ्य ठीक रहे। हवन से छोटे-मोटे विषाणु का लोगों पर असर ना हो।
इस कार्यक्रम में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष संतोष पारीक, सदस्य सरोज शर्मा, सुमन शर्मा, सरिता शर्मा, मीनाक्षी व पतंजलि योग समिति किशनगढ़ प्रभारी सरोज शर्मा, सह प्रभारी सरोज मालू, सदस्य रेखा गर्ग, सीमा वाष्र्णेय, नेहा अग्रवाल, सारिका अग्रवाल, गायत्री परिवार से उमा पारीक, एस.एन.पारीक , दुर्गा वाहिनी किशनगढ़ से भी मातृशक्ति उपस्थित रही। विश्व हिंदू परिषद से महेश, वार्डवासी अनीता शर्मा, सरोज मंत्री महिला मंडल, पुष्प लता, ऊषा कंवर, कंचन झवर, बीना व्यास, ज्योति, नीतू, प्रेमलता तिवारी, ललिता शर्मा, कांता जैन, संतोष शर्मा, विजय जोशी, सारिका अग्रवाल, रामकन्या बेनावत, सुशीला झंवर, ममता बेनावत, सरोज, माया ईनाणी, विमला बिडली आदि मातृशक्ति उपस्थित रही।