पहाड़ों को भी हिला कर रख देती है नारी : राजे

Spread the love

जयपुर इंस्टीट्यूट आँफ चार्टेड अकाउंटेट्स ऑफ इण्डिया के महिला शाखा कार्यक्रम को किया संबोधित


जयपुर.
पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुन्धरा राजे ने आज शनिवार को जयपुर इंस्टीट्यूट आँफ चार्टेड अकाउंटेट्स ऑफ इण्डिया के महिला शाखा कार्यक्रम में कहा कि जब नारी साधना के साथ संकल्प लेती है तो पहाड़ों को भी हिला कर रख देती है।
मै जब राजस्थान की राजनीति मे आई तब मैरे सामने भी चुनौतियां कम नहीं थी आज भी है। यदि मै डर जाती तो नेक नियति की राह पर आगे नहीं बढ पाती। महिलाओं की आबादी देश में करीब 70 करोड़ और प्रदेश में लगभग 4 करोड़ है। जब हम सब महिलायें संगठित होंगी तो हमारी राह के काँटे स्वत: ही दूर हो जाएँगे। हमारी आबादी किसी भी परिवर्तन के लिए कम नहीं हैलेकिन हमें अपनी ताकत का अंदाजा ही नही है। पूर्व मुख्यमंत्री राजे जयपुर में इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टेड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की महिला शाखा द्वारा आयोजित विदुषी कार्यक्रम में आज शनिवार को मुख्य अतिथि पद से बोल रही थी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी स्वाधीनता दिवस पर जो सम्बोधन दिया उसमें कहा है कि हर क्षेत्र में बढ़ती भूमिका के बावजूद अभी भी महिलाओं को कमतर समझा जाता है।पिछले 75 वर्षों में महिलाओं ने जितना योगदान दिया है वे आने वाले 25 वर्षों में उससे कई गुना ज्यादा योगदान करने वाली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यह सोच दर्शाती है कि वे महिलाओं को अवसर देने में विश्वास विश्वास रखते है। इसीलिए द्रौपदी मुर्मू आज देश की प्रथम नागरिक है।
उन्होंने कहा कि जिस तरह कोई भी पक्षी एक पंख से आसमान की ऊँचाइयाँ नही नाप सकता। उसी प्रकार कोई भी राष्ट्र बिना नारी शक्ति के सहयोग के पूर्ण विकसित नहीं हो सकता। शिक्षा की देवी मां सरस्वती, सम्पन्नता की देवी माँ लक्ष्मी और दुष्टों का संहार करने वाली माँ दुर्गा है। इससे यह साफ है कि देवकाल से ही हर क्षेत्र में नारी शक्ति अग्रणी रही है। देश में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और राज्यपाल जैसे सर्वोच्च पदों का महिलाओं ने सफलता पूर्वक निर्वहन किया है। उन्होंने महिलाओं को आह्वान करते हुए कहा कि उठो जागो और आगे बढ़ो। सफलताओं की गाथाएं पढ़ो। सोचते रहने से कुछ नही होगा बुलंदियाँ छूनी है तो इतिहास गढ़ो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *