
टेलीग्राम और मेसेंजर ऐप से चल रहा था नेटवर्क
कोट्टायम (केरल), 10 जनवरी। केरल के कोट्टायम के समीप कारुकाचल में सात लोगों को पत्नियों की कथित अदला-बदली के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों के संबंध में एक महिला ने पुलिस में शिकायत दी थी। इन लोगों को कोट्टायम, अलप्पुझा और एर्नाकुलम से रविवार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार गिरोह के लोग टेलीग्राम और मेसेंजर ऐप से एक दूसरे से संपर्क करते थे। इस चैट ग्रुप से जुड़े लोगों की संख्या हजारों में बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार इस मामले में अभी तक सात जनों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार आरोपियों में वो व्यक्त भी शामिल है, जिसकी पत्नी ने पुलिस में शिकायत दी थी। महिला ने पुलिस में शिकायत की थी कि उसे उसका पति अप्राकृतिक यौन संबंध के लिए बाध्य कर रहा था। पुलिस के अनुसार महिला की शिकायत पर की गई जांच में पाया गया कि इस गिरोह के लोग पत्नियों की अदला-बदली किया करते थे।
पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता महिला को उसके पति ने अन्य पुरूषों के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने के लिए बाध्य किया था। पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि इस महिला को उसके पति ने अन्य के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर किया था। इस गिरोह के अन्य सदस्यों की पुलिस तलाश कर रही हैं। ऐसे में अभी और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है।