सचिन पायलट का किया स्वागत

Spread the love

कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता हुए एकत्रित


मदनगंज-किशनगढ़.
पूर्व उपमुख्यमंत्री व कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट का जेबीके टोल नाके पर किया गया भव्य स्वागत।
राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री व पूर्व कांग्रेस प्रदेशाअध्यक्ष सचिन पायलट सडक़ मार्ग से होते हुये जयपुर से पाली जाते वक्त किशनगढ़ से पहले नेशनल हाईवे 8 पर स्थित जीवीके टोल नाके पर किशनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, सेवादल कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई कांग्रेस के साथ कांग्रेसी पार्षदों के नेतृत्व में पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का भव्य स्वागत किया गया। सचिन पायलट जयपुर से पाली जाते वक्त सवेरे 8.30 बजे जीवीके टोल नाके पर पहुंचे जहां पर सभी कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पायलट का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रमेश जाजू, पीसीसी सदस्य राजू गुप्ता, पूर्व अजमेर लोकसभा अध्यक्ष व पीसीसी सदस्य राकेश शर्मा, सिलोरा पंचायत प्रधान रामचंद्र थाकन, पूर्व सभापति जगदीप गुर्जर, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष हमीदा बानो, दीपक खटाना, ब्लॉक उपाध्यक्ष आजम खान, छगन यादव, पार्षद घनश्याम सोडा, प्रतिपक्ष नेता राधेश्याम वैष्णव, सुमेर गागुंन्दा, युवा नेता एडवोकेट राजेश गुर्जर, भागचंद गुर्जर, रामस्वरूप भडाना, तेजपाल बंजाड, कानाराम चोटिया, देवेंद्र सिंह सिसोदिया, राजू यादव, बंटी बना, विश्राम गुर्जर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version