विजयादशमी पर किया शस्त्र पूजन

Spread the love

मदनगंज-किशनगढ़.
विजयदशमी के पावन पर्व पर 15 अक्टूबर को विश्व हिंदू परिषद व बजरंगदल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शत्रु पर विजय पाने के लिए विश्व हिंदू परिषद के जिला कार्यालय अष्टभुजा माता मंदिर मोर्चा पर शस्त्रों की पूजा अर्चना की गई।
इस दौरान जिला मंत्री श्याम मनोहर सोनी ने बताया की विजयदशमी के पावन पर्व पर प्रत्येक हिंदू परिवार को आज के दिन शस्त्रों की पूजा करनी चाहिए। दशहरा बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का पर्व है। दशहरा के दिन शस्त्र पूजन करने की परंपरा सदियों पुरानी है।
इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष ओम प्रकाश मीणा, प्रखंड मंत्री मुकेश कुमार सेन, उपाध्यक्ष राजकुमार सोनी, सह मंत्री प्रकाश गहलोत, प्रखंड बजरंग दल संयोजक चेतन सोनी, एडवोकेट आदित्य धवल, शिवराज सिंह राठौड़, गोवर्धन सिंह राजावत, अनिल अजमेरा, सुनील मालाकार, जसवीर सिंह, पुनीत मालाकार, अमन मालाकार, जीतू मालाकार, अरुण सिंह आदि कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।

सात नई रक्षा कंपनिया देश को समर्पित

सात नई रक्षा कंपनियों को राष्ट्र को समर्पित करने के कार्यक्रम के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन का मूल पाठ को हिस्सा

अभी दो दिन पूर्व ही नवरात्रि के इस पावन पर्व के दरम्यान अष्टमी के दिन मुझे देश को गति शक्ति कार्यक्रम को लॉन्च करने का अवसर मिला और आज विजयादशमी के पावन पर्व पर राष्ट्र को सशक्त बनाने के लिए राष्ट्र को अजेय बनाने के लिए जो लोग दिन-रात खपा रहे हैं उनके सामथ्र्य में और अधिक आधुनिकता लाने के लिए एक नई दिशा की ओर चलने का अवसर और वो भी विजयादशमी के पावन पर्व पर ये अपने आप में ही शुभ संकेत ले करके आता है। इस कार्यक्रम की शुरुआत भारत की महान परंपरा पर चलते हुए शस्त्र पूजन से की गई है। हम शक्ति को सृजन का माध्यम मानते हैं। इसी भावना के साथए आज देश अपने सामथ्र्य को बढ़ा रहा है और आप सब देश के इन संकल्पों के सारथी भी हैं। मैं आप सभी को और पूरे देश को इस अवसर पर विजया दशमी की पुन हार्दिक बधाई देता हूँ।
आज ही पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम जी की जयंती भी है। कलाम साहब ने जिस तरह अपने जीवन को शक्तिशाली भारत के निर्माण के लिए समर्पित किया ये हम सभी के लिए प्रेरणा है। रक्षा क्षेत्र में आज जो 7 नई कंपनियां उतरने जा रही हैं वो समर्थ राष्ट्र के उनके संकल्पों को और मजबूती देंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.