
मदनगंज किशनगढ़. राजस्थान शिक्षण (राष्ट्रीय) उपशाखा किशनगढ के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को विवेकानंद संदेश यात्रा के किशनगढ़ आगमन पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
उपशाखा अध्यक्ष सुभाष चन्द शर्मा में बताया कि संदेश यात्रा का आयोजन स्वामी विवेकानंद के दिए संदेशो को आमजन तक पहुँचाने के लिए भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है। इस यात्रा का शुभारंभ 19 नवंबर 2022 को खेतड़ी से उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया था । इस यात्रा का समापन 7 जनवरी 2023 को जोधपुर में होगा।
आज सन्देश यात्रा के किशनगढ़ आगमन पर संगठन के कार्यकताओ ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
स्वागत कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री महेंद्र लखारा, उपशाखा मंत्री चेतन प्रकाश व्यास, कोषाध्यक्ष शिवरतन कुमावत प्रदेश कार्यालय मंत्री रतनलाल माली, प्राध्यापक प्रतिनिधि नरेंद्र सोनी, चंद्रमोहन सिंह सिसोदिया, राकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।