मदनगंज मंडल में हुआ 500 का वैक्सीनेशन

Spread the love

जारी है सेवा व समर्पण अभियान


मदनगंज-किशनगढ़.
सेवा व समर्पण अभियान के जिला संयोजक सुनील दरड़ा के संयोजन में आयोजित किशनगढ़ में 18 सितंबर 2021 शनिवार को भारतीय जनता पार्टी मदनगंज मंडल के तत्वाधान में मंडल क्षेत्र में तीन स्थानों पर कोरोना वैक्सीन का कैंप लगाया गया। जिसमें लगभग 500 कोविड शील्ड की प्रथम व द्वितीय डोज लगाई। मुख्य रूप से गोपाल बिल्डिंग के नीचे मंडल अध्यक्ष किशन बंग के नेतृत्व में लगभग ढाई सौ वैक्सीन एवं उप सभापति मनोहर तारानी के नेतृत्व में सिंधी धर्मशाला में एवं वार्ड 28 पार्षद श्रीमती सुनीता राठी एवं मंडल कोषाध्यक्ष जुगल राठी के नेतृत्व में माया बाजार स्थित बूथ पर वैक्सीनेशन किया गया। मुख्य रूप से कार्यक्रम में अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और पीएम मोदी के जन्मदिन पर आयोजित सेवा समर्पण कार्यक्रम के तहत हो रहे वैक्सीनेशन कार्यक्रम के लिए मदनगंज मंडल की प्रशंसा कर कार्यकर्ताओ को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में विधानसभा प्रत्याशी विकास चौधरी, मंडल महामन्त्री कमल जैन, महामंत्री पुनीत जैन, मंडल उपाध्यक्ष सुरेश पटवारी, तारा सिंह बंजारा, मंडल उपाध्यक्षा मृदुला पांडे, संतोष पारीक, मंडल मंत्री जगदीश सिंह काकोसा, पार्षद ओम यादव, ओम मीणा, कोषाध्यक्ष जुगल राठी,सतीश पाराशर, मनीष बंजारा, मनीष भूपारिया, हर्षित अजमेरा, सन्नी रॉव, सुशील दाधिच तिलोनिया, अंकुश शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने दिनभर वैक्सीनेशन बूथ पर अपनी सेवाएं दी और स्वास्थ्य कर्मी राकेश मीणा एवं राकेश शर्मा ने वेक्सिनेशन कार्य में सेवाएं प्रदान की।

अपना संस्थान ने किया पौधरोपण

अपना संस्थान द्वारा राजकीय यज्ञनारायण अस्पताल में दूसरी बार वृक्षारोपण किया गया। वार्डों से घिरे खाली ब्लॉक में फूलदार एवं सुगंध देनेवाले और औषधीय पौधे लगाये गये। गूगल, मोगरा, जट्रोफा, पपीता, मीठा नीम आदि के 20 पौधे लगाए गये। पीएमओ डॉक्टर अशोक जैन की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में डॉक्टर राजकुमार जैन, परसाराम, खरांसु विजय एवं एम ओ आयुर्वेद हेमराज उपस्थित रहे। संस्थान के आर पी शर्मा, एस एन पंवार, रामचंद्र शर्मा, राजेन्द्र त्रिपाठी, श्रीनारायण शर्मा, राम रतन पाराशर, रूपेन्द्र सिंह एवं अब्दुल कयूम आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version