बोनी कपूर की बीएमडब्ल्यू कार में 39 लाख रुपए के बर्तन

Spread the love

नई दिल्ली। फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर एक मुसीबत में फंसते नजर आ रहे हैं। दरअसल, बोनी कपूर की बीएमडब्ल्यू कार में 39 लाख रुपए के चांदी के बर्तन बरामद हुए हैं। दरअसल, कर्नाटक में चुनाव अधिकारियों ने जांच के दौरान एक कार में 39 लाख रुपए की कीमत के 66 किलोग्राम के चांदी के बर्तन बरामद किए। बताया जा रहा है कि जिस बीएमडब्ल्यू कार में ये बर्तन मिले हैं, वो बोनी कपूर की है। ड्राइवर के पास इन चांदी के बर्तन से जुड़े दस्तावेज ना मिलने पर उन्हें जब्त कर लिया गया है।
बोनी कपूर भारतीय फिल्म निर्माता हैं। वे बाॅलीवुड के बड़े निर्माताओं में से एक हैं, जो कि मिस्टर इंडिया, नो एंट्री, जुदाई, वांटेड जैसी ब्लाकबस्टर फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। वे मशहूर बाॅलीवुड अभिनेता अनिल कपूर के बडे भाई हैं। उन्हें कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं।

बोनी की शादी मोना शौरी कपूर से हुई थी, जिनसे उन्हें दो बच्चे हैं-अर्जुन कपूर और अंशुला। अर्जुन ने अपना जबरदस्त डेब्यू 2012 की हिट फिल्म इश्कजादे से किया था जबकि अंशुला कोलंबिया यूनिवर्सिटी से स्नातक करने के बाद अभी गूगल के साथ काम कर रही हैं। 2 जून 1996 को बोनी ने भारतीय अभिनेत्री श्रीदेवी से शादी की। इन दोनों की दो लड़कियां हैं-जाह्नवी और खुशी।

बोनी की सफल फिल्म रही मिस्टर इंडिया

बोनी ने अपना करियर लिजेंड शक्ति सामन्ता के अंडर काम करते हुए शुरू किया। निर्माता के तौर पर उनकी सबसे सफल फिल्म मिस्टर इंडिया रही, जिसके निर्देशक शेखर कपूर थे। इस फिल्म में हीरो अनिल कपूर और हीरोईन श्रीदेवी थीं। यह फिल्म 1987 की दूसरी बड़ी हिट थी और भारत की क्लासिक फिल्मों में से एक रही। फिल्म में लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल द्वारा दिया गया संगीत भी हिट रहा। इंडिया टाइम्स मूवीज ने फिल्म को टाॅप 25 मस्ट सी बाॅलीवुड फिल्म में से एक बताया।

संवार अनिल कपूर का कॅरियर

बोनी कपूर ने 1999 तक अनिल कपूर के कॅरियर को भी संभाला और 2000 में उन्होंने फिल्म पुकार को प्रोड्यूस किया, जिसमें अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, नम्रता शिरोडकर, डैनी डैंगजोंगपा और ओम पुरी जैसी स्टारकास्ट थी। यह फिल्म क्रिटिकली अक्लेम्ड रही और बाॅक्स आॅफिस पर भी सफल रही। इसने दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीते। अनिल कपूर की परफाॅर्मेंस को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा गया।

वर्ष 2002 में बनाई खुद की फिल्म कंपनी

वर्ष 2002 में उन्होंने फिल्म कंपनी प्रोड्यूस की जिसके निर्देशक राम गोपाल वर्मा थे और फिल्म के कलाकार अजय देवगन, मोहनलाल, मनीषा कोइराला, विवेक ओबेराॅय और अंतरा माली थे। बोनी की 2004 में आई फिल्म रन जिसमें अभिषेक बच्चन हीरो थे, बाॅक्स आॅफिस पर हिट रही। फिल्म में विजय राज द्वारा की गई काॅमेडी आज भी लोगों को हंसाने पर मजबूर कर देती है। इसी के बाद आई बोनी द्वारा प्रोड्यूस की गई एक और काॅमेडी फिल्म नो एंट्री 2005 की बाॅलीवुड की बड़ी हिट फिल्म में से एक रही। फिल्म काफी पापुलर रही। 2009 में बोनी कपूर ने फिल्म वांटेड प्रोड्यूस की, जिसमें सलमान मुख्य अभिनेता थे। फिल्म की रिलीज पर इसने बाॅक्स आॅफिस पर कई रिकाॅर्ड तोड़े। इस फिल्म के साथ सलमान ने भी अपना कमबैक किया। वांटेड 2009 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बाॅलीवुड फिल्म रही। फिल्म ने पाकिस्तान में भी कई रिकाॅर्ड तोड़े। यह फिल्म भी ब्लाकबस्टर रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version