
ताकि नहीं मिले ऐसी पत्नियां
जयपुर.
समय बदलने से साथ ही अब पत्नी पीडि़त लोग भी सामने आने लगे है यही नहीं बल्कि प्रार्थना भी करने लगे है कि उन्हे कभी भी ऐसी पत्नियां नहीं मिले। ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र के औरंगाबाद में सामने आया जहां पतियों ने पीपल की पूजा कर यह प्रार्थना की।
यहां पुरुषों के एक समूह ने प्रदर्शन करते हुए घर पर उनके साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ कानून बनाने की मांग की तथा पीपल के एक पेड़ के चारों ओर 108 परिक्रमा लगाते हुए प्रार्थना की कि उन्हें कभी भी ऐसी घरवाली नहीं मिले। यहां तो कुछ पुरुषों ने अपनी शिकायतें रखने के लिए कुछ साल पहले औरंगाबाद में पत्नी पीडि़त आश्रम भी बनाया था। आश्रम के संस्थापक भारत फुलारे ने वट पूर्णिमा के अवसर पर कहा कि महिलाएं खुशहाल वैवाहिक जीवन तथा सात जन्मों के लिए यही पति मिलने की प्रार्थना करती हैं। इससे एक दिन पहले हमने यहां पीपल के पेड़ की पूजा करते हुए फिर कभी ऐसी पत्नी न मिलने की प्रार्थना की। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई कानून हैं लेकिन उनका दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब पुरुषों के लिए भी कानून बनाने की आवश्यकता है ताकि वे उनके साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज उठा सके।