इस बार यह होंगे दीपोत्सव पर्व पर पूजा के मुहूर्त

Spread the love

🚩।।श्रीहरिः ।।🚩
।। श्रीमते रामानुजाय नमः ।।

पञ्चदिवसीय दीपमालिका पर्व

मदनगंज किशनगढ़. स्वस्ति श्री शुभ विक्रम सम्वत् 2079 कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी रविवार तद्नुसार दिनांक 23 अक्टूबर 2022 से कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा बुधवार दिनांक 26 अक्टूबर 2022 तक पञ्चदिवसीय दीपमालिका का पर्व हम सभी भारतवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आये। यह पर्व आबालवृद्ध समस्त देशवासियों की सकलमनसेप्सितआशाओं को पूर्ण कर जीवन में उत्साह – उमंग – ऊर्जा एवं उल्लास से प्रकाशित करे। आपको व आपके परिवार को नव नूतन मङ्गलमय दीपमालिका के आगमन पर हमारे और हमारे परिवार की ओर से अनन्तकोटि शुभकामनाएँ और मङ्गलमय अशेष बधाई है। आपके परिवार में यश-धन-बल-बुद्धि-विद्या-विवेक-शिवसंकल्प आदि सुसंस्कार अक्षुण्ण बने रहे। धन्वन्तरि त्रयोदशी, रूप चतुर्दशी, दीपमालिका, गोवर्द्धन पूजा, व भैय्या दूज की आप सभी को सपरिवार अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएँ।
स्वस्त्यस्तु ते कुशलमस्तु चिरायुरस्तु,
गोवाजिरस्तु धनधान्यसमृद्धिरस्तु ।
ऐश्वर्यमस्तु विजयोsस्तु रिपुक्षयोsस्तु,
सन्तानवृद्धिसहिता हरिभक्तिरस्तु ।।

धन्वन्तरि त्रयोदशी (धन तेरस)

स्वस्ति श्री शुभ विक्रम सम्वत् 2079 कार्तिक कृष्ण पक्ष त्रयोदशी रविवार दिनांक 23 अक्टूबर 2022 को –
व्यापारिक /औद्योगिक प्रतिष्ठानों /कार्यालयों में श्रीमहालक्ष्मीपूजन मुहूर्त।

विशेष निवेदन :- निम्न मुहूर्त निर्णय सागर पञ्चाङ्ग एवं श्रीधरी चण्डाशुं पञ्चाङ्ग को आधार मानकर एवं मदनगंज – किशनगढ़(अजमेर) में सूर्योदय के स्टेन्डर्ड समय को आधार मानकर दिया जा रहा है। अन्य स्थानों पर स्थानीय सूर्योदय के आधार पर समय में आंशिक रूप से परिवर्तन अवश्यम्भावी है।

(1) चर का चौघड़िया:- प्रातः 08.01 से 09.26 तक।

(2). लाभ का चौघड़िया :- प्रातः 09.26 से 10.51 तक।

(3) अमृत का चौघड़िया :- पूर्वाह्न – 10.51 से 12.16 तक।

(4) अभिजित् मुहूर्त :- 11.53 से 12.38 तक।

(5) स्थिर वृश्चिक लग्न :- प्रातः 8.30 से 10. 46 तक।
(6) शुभ चौघड़िया :- मध्याह्न पश्चात् 01. 40 से 3.05 तक।
(7). स्थिर कुम्भ लग्न :- अपराह्न 2.34 से 4.04 तक।

🪔यम दीपदान🪔 :- सायंकाल 6 बजे से 8.30 बजे तक।

===========================

दीपमालिका श्रीमहालक्ष्मीपूजन मुहूर्त

स्वस्ति श्री शुभ विक्रम सम्वत् 2079 कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी सोमवार दिनांक 24 अक्टूबर 2022 को अरुणोदय में रूप चतुर्दशी स्नान पश्चात् दिन को श्रीमहालक्ष्मीपूजन।

(1) अमृत चौघड़िया प्रातः 6. 37 से 8.01 तक।
(2) शुभ चौघड़िया प्रातः :- 9.26 से 10. 51 तक।
(3) अभिजित् मुहूर्त मध्याह्न :- 11. 53 से 12. 38 बजे तक।
(4) चल चौघड़िया मध्याह्न पश्चात् :- 01. 40 बजे से 3.05 बजे तक।
(5) लाभ का चौघड़िया :- अपराह्न – 3.05 से 4.30 बजे तक।
(6) अमृत चौघड़िया :- अपराह्न – 04. 30 से 05. 54 बजे तक।
(7) प्रदोष वेला :- सायंकाल 5.51 बजे से रात्रि 08. 25 बजे तक।
(8)चल चौघड़िया सायंकाल 05. 54 बजे से 7.30 बजे तक।
(9) स्थिर वृष लग्न :- सायंकाल 7. 05 बजे से रात्रि 9.02 बजे तक।
(10) कुम्भनवमांश (अतिश्रेष्ठ मुहूर्त) सांयकाल 7.18 से 7.30 बजे तक।
(11) लाभ का चौघड़िया रात्रि 10.40 बजे से 12.16 बजे तक।
(12). स्थिर सिंह लग्न :- मध्य रात्रि पश्चात् 01. 35 बजे से 03. 52 बजे तक।
तत्पश्चात् ब्रह्म मुहूर्त में प्रातः 04. 31 बजे से अगले दिन सूर्य ग्रहण होने से सूतक लग जायेगा।

सूर्य ग्रहण

स्वस्ति श्री शुभ विक्रम सम्वत् 2079 कार्तिक कृष्ण पक्ष अमावस्या मंगलवार को सूर्यग्रहण होने से गोवर्द्धन पूजा, गो क्रीड़ा, वृषभ पूजा व अन्नकूट अगले दिन कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा बुधवार को होगा।
ग्रहण का प्रारम्भ 25 अक्टूबर 2022 को अपराह्न 04 बजकर 31 मिनट से होगा । इसकी शुद्धि सायंकाल 05.53. 24 मिनट पर होगी। इसका पर्व काल 1 घंटा 23 मिनट 36 सैकिंड का रहेगा। ग्रहण की विशेष जानकारी अलग से दे दी जायेगी।


🙏 गोवर्द्धन पूजा व अन्नकूट 🙏


स्वस्ति श्री शुभ विक्रम सम्वत् 2079 कार्तिक शुक्ल पक्ष प्रतिपदा बुधवार को अपनी कुल की परम्परानुसार प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में तथा प्रातः लाभ – अमृत वेला में 6.38 बजे से 9.27 बजे तक आनन्द पूर्वक गोवर्द्धन पूजा करें। पश्चात् गोपालक गोक्रीड़ा का आनन्द लेकर मन्दिरों में जाकर अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण करें या अपने घरों में अन्नकूट का प्रसाद बनाकर भगवान् को भोग लगाकर सपरिवार प्रसाद ग्रहण करें एवं सांयकाल लाभ के चौघड़िया में 4.28 बजे से 5.53 बजे तक कृषक वर्ग अपने बैलौं का पूजन करें।
भैया दूज भी इसी दिन मनायी जायेगी। भाई प्रतिवर्ष के अनुसार अपनी बहिन के घर जाकर परम्परानुसार बहिन के यहाँ भोजन कर बहिन का बहुमान करें।

पंडित रतन शास्त्री काछवाल (दादिया)
पं फतेहलालनगर ।किशनगढ़, अजमेर।

🙏 जयश्रीमन्नारायण सा 🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *