हिन्दू नववर्ष पर दीपदान सहित होंगे कई कार्यक्रम

Spread the love

किशनगढ़, 30 मार्च। राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उपशाखा किशनगढ़ की बैठक प्रदेश कोषाध्यक्ष महेंद्र लखारा व पवन कुमावत प्रदेश विभाग संगठन मंत्री के सानिध्य में उपशाखा अध्यक्ष सुभाष चन्द शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक में हिन्दू नव वर्ष (वर्ष प्रतिपदा) पर संगठन के द्वारा ब्लॉक के विद्यालयों में संगठन के द्वारा बधाई संदेश देने व पूर्व संध्या पर भैरव घाट गोन्दोलाव झील पर दीप दान करेंगे। साथ ही नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा सम्वत 2079 को प्रातः 7 बजे शिक्षक संघ के कार्यकर्ता के द्वारा पुरानी मील चौराहे पर राहगीरों को तिलक लगा कर व नीम कोपल, मिश्री व काली मिर्च का प्रसाद वितरण करने का निर्णय लिया गया।इसी के साथ अम्बेडकर जयन्ति 14 अप्रेल 2022 को समरसता दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। जिसके तहत अम्बेडकर दिवस ( 14 नवम्बर ) को विचार संगोष्ठी का आयोजन होगा। इसी कार्यक्रम में जुलाई 2021 से जून 2022 तक सेवानिवृत होने वाले शिक्षकों का अभिनन्दन भी किया जाएगा। बैठक में उपशाखा अध्यक्ष सुभाष चन्द शर्मा, मंत्री चेतन व्यास, कोषाध्यक्ष शिव रतन कुमावत, जिला मन्त्री चेतन जिन्दागल , सुशील शर्मा, सरदार चौधरी, रणजीत चौधरी, धीरज माली, नरेंद्र सोनी, घनश्याम शर्मा, आलोक शर्मा आदि शिक्षक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.