राजस्थान-मध्यप्रदेश सहित उत्तर भारत में अभी गर्मी से राहत के आसार नहीं

Spread the love

जयपुर, 24 अप्रेल। दिल्ली सहित पूरा उत्तर भारत इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। राजस्थान, मध्यप्रदेश व उत्तर प्रदेश सहित अन्य कई राज्यों में अभी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। देश के पूर्वोत्तर इलाकों में कुछ जगहों पर आंधी के साथ हुई बूंदाबांदी से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है, लेकिन दक्षिणी राज्यों में भी गर्मी ने लोगों की हालत खराब कर दी है। इस बीच राहत की खबर यह है कि भारतीय मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

file photo

पूर्वी राज्यों में 29 मई को भारी बारिश की चेतावनी

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार देश के पूर्वी और दक्षिणी राज्यों में प्री मानसून की गतिविधियां शुरू हो गई हैं। इसी के चलते देश के दक्षिणी राज्यों में 30 अप्रेल तक भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। वहीं उत्तर मध्य भारत में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। इससे इन राज्यों में तापमान के चार से 5 फीसदी बढऩे की संभावना है। 29 मई को भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। 26 अप्रेल को झारखंड में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। वहीं 24 से 29 अप्रेल तक पश्चिमी राजस्थान में लू की स्थिति बनी रहेगी। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 29 अप्रेल को सिक्किम में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं मौसम विभाग ने आगामी दिनों में असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ व ओडिशा के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.