नीचे नहीं गिरता है इस झरने का पानी

Spread the love

महाराष्ट्र का नानेघाट झरना है कमाल का


जयपुर.
झरने का पानी नीचे गिरकर नदी के रूप में बहता है यह बात तो सब जानते ही है लेकिन एक झरना ऐसा भी है जिसका पानी नीचे नहीं गिरता बल्कि हवा में ही उड़ता रहता है। यह झरना है महाराष्ट्र का नानेघाट झरना।
इसकी खासियत के बारे में सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।
यह झरना महाराष्ट्र में मुंबई से तीन घंटे की दूरी पर स्थित है। इस झरने का अधिकतर पानी नीचे गिरने की बजाय हवा में ही उड़ जाता है। इस संबंध में विशेषज्ञों का कहना है कि यहां हवा काफी तेजी से चलती है इस कारण इस झरने का पानी नीचे नहीं गिर पाता है और हवा में ही उड़ता हुआ दिखाई देता है।
इस झरने को दूर दूर से लोग देखने के लिए आते है और यह महाराष्ट्र में काफी प्रसिद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *