महाशिवरात्रि पर ग्रहों का विशेष संयोग : इन चार राशि के जातकों की किस्मत के खुलेंगे द्वार

Spread the love

जयपुर। महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव को समर्पित होता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान शंकर की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने पर मन की मुराद पूरी होती है। इस साल महाशिवरात्रि पर 1 मार्च को ग्रहों का विशेष संयोग बन रहा है। इस दिन शनिदेव की राशि मकर में शनि, बुध, मंगल, शुक्र और चंद्रमा विराजमान रहेंगे। जबकि सूर्यदेव व गुरु ग्रह कुंभ राशि में विचरण कर रहे हैं। ग्रहों का यह शुभ संयोग इन चार राशि के जातकों के लिए लाएगा खुशियां-

मेष- ग्रहों के विशेष संयोग आपकी राशि के दशम भाव में हो रहा है। इसलिए आप पर इस समय भगवान शंकर की विशेष कृपा रहेगी। मेष राशि के जातकों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होने की भरपूर संभावना है। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा में लाल चंदन व लाल पुष्प शामिल करें।

वृषभ- ग्रहों का विशेष संयोग आपके नवम यानी भाग्य भाव में बन रहा है। इस दौरान आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी। व्यापार में अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। महाशिवरात्रि को भगवान शिव की पूजा गन्ने के रस व दूध से रुद्राभिषेक करेंगे तो भगवान शिव की कृपा से आपकी मन की मुराद पूरी हो सकती है।

तुला- तुला राशि के चतुर्थ यानी सुख व माता के स्थान पर ग्रहों का संयोग बन रहा है। इस दौरान तुला राशि के जातकों को भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। यात्रा का योग बन रहा है। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी। महाशिवरात्रि पर भगवान शंकर की पूजा में शहद शामिल करें।

मकर- मकर राशि में ही ग्रहों का अद्भुत संयोग बन रहा है। इसलिए आपको नौकरी में तरक्की मिल सकती है। आपका दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। अविवाहित जातकों की लव लाइफ में थोड़ा तनाव रह सकता है। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए महाशिवरात्रि पर काले तिल को दूध में मिलाकर रुद्राभिषेक करना चाहिए। इससे आपकी मनोकामना पूरी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version