यज्ञ में दी गई आहुतियां गुप्त दान, मिलता है पुण्य

Spread the love

मकर संक्रांति पर किए यज्ञ व सूर्य नमस्कार
किशनगढ़, 14 जनवरी।
आर्य समाज भवन में शुक्रवार को मकर संक्रांति पर्व यज्ञ, दान एवं सूर्य नमस्कार करके मनाया गया।
भारतीय संस्कृति के महापर्व मकर संक्रान्ति के अवसर पर आर्यसमाज भवन में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। दिलीप जी द्वारा यज्ञ में सूर्य देवता को प्रसन्न करने के लिए तिल मिश्रित आहुतियां डलवाई गईं। सरोज मालू ने बताया कि सूर्य का अग्नि तत्व, यज्ञ का अग्नि तत्व और मनुष्य देह के भीतर अग्नि तत्व एक दूसरे से प्रभावित होते हैं। नियमित व्यायाम, यज्ञ और आयुर्वेद की पालना से हम हमारे भीतर अग्नि तत्व का नियमन कर सकते हैं, जो कि हमें आरोग्य प्रदान करते हैं।
यज्ञ में दी गई आहुतियां गुप्त दान हैं, जो पूरे वातावरण में फैलकर प्रत्येक जीव का कल्याण करने वाली होती हैं और हम पुण्य के भागी बनते हैं।
इसके अतिरिक्त आजादी के 75वर्ष पूर्ण होने पर आयुष मंत्रालय, पतंजलि, हार्टफुलनेस, ईशा फाउंडेशन आदि के द्वारा भारतीय योग परंपरा को गौरवान्वित करने हेतु प्रस्तावित कार्यक्रम 75करोड़ सूर्य नमस्कार की कड़ी में स्कूल के बच्चों और महिला पतंजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान और आर्यसमाज के सदस्यों द्वारा सामूहिक सूर्यनमस्कार किया गया। प्रभुलाल कुमावत, ममता, मंजू कुमावत, सीमा वाष्र्णेय द्वारा बच्चों को उपहार दिए गए। मंत्री सरोज मालू ने भारतीय सनातन वैदिक संस्कृति को जनमानस में बढ़ावा देने हेतु प्रतिबद्धता को दर्शाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version