कुंभ व मीन राशि वाले होंगे मालामाल, कर्क व कन्या राशि के जातकों की बढ़ेंगी मुश्किलें

Spread the love

जयपुर। नौ ग्रहों में शनि ही एक ऐसे ग्रह हैं, जिनकी चाल सबसे धीमी है। शनि ग्रह को एक राशि से दूसरी राशि में जाने में करीब ढाई वर्ष लगते हैं। शनि जब भी एक राशि से दूसरी राशि में भ्रमण करते हैं तो किसी राशि के जातक पर शनि की साढ़े साती तो किसी पर शनि की ढैय्या शुरू हो जाती है। करीब चार माह बाद शनि 29 अप्रैल 2022 में कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इसका किस राशि के जातकों पर क्या प्रभाव पड़ेगा, जानिए-

मेष राशि : शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करने से मेष राशि के जातकों को पेशेवर जीवन में अधिक संघर्ष करना पड़ सकता है। साथ ही इस दौरान मेष राशि के जातकों को अपनी काबिलियत दिखाने का मौका भी मिलेगा। जो जातक सरकारी नौकरी, लॉ फर्म और ईंधन व्यवसाय में हैं उनके लिए समय अनुकूल है। जो लोग नौकरी तलाश रहे हैं, उनकी मनोकामना पूर्ण होने की प्रबल संभावना है।

वृषभ राशि : इस दौरान वृषभ राशि के जातकों को मेहनत का पूर्ण फल मिलेगा। नौकरी में उत्साहजनक परिणाम मिलेंगे। मनचाही नौकरी की मुराद पूरी हो सकती है। वर्षों से अटका हुआ काम पूरा होगा।

मिथुन राशि : किसी भी कार्य को करने के लिए यह समय अति उत्तम होगा। रूके हुए काम में प्रगति होगी। आमदनी में वृद्धि के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी। भाई-बहनों से मतभेद हो सकता है। कोई पुराना रोग परेशान कर सकता है।

कर्क राशि : इस राशि के जातक के जीवनसाथी से संबंध मधुर रहेंगे। अविवाहित जातकों को जीवनसाथी ढूंढने में समय लग सकता है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर पड़ सकता है। साझेदारी के काम में चुनौतियां मिल सकती हैं। कार्यस्थल पर सहयोगी आपके खिलाफ साजिश कर सकते हैं।

सिंह राशि : इस राशि के जातकों को कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलने के आसार हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को सफलता मिने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी से झगड़ा हो सकता है। विवाह के इंतजार में बैठे जातकों की मनोकामना पूर्ण हो सकती है।

कन्या राशि : विद्यार्थी वर्ग के लिए शनि का गोचर कष्टदायी हो सकता है। पढ़ाई में रुकावट आ सकती है। विद्यार्थियों का चित्त स्थिर नहीं होने से उनके प्रदर्शन में गिरावट आ सकती है। अच्छी बात यह है कि आप हर चुनौती का सामना करना में सफल रहेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को शुभ समाचार मिल सकते हैं।

तुला राशि : घर परिवार में अशांति रह सकती है। यह समय आपके लिए दुख और निराशा का हो सकता है। मां का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। विद्यार्थियों की मनचाही मुराद पूरी हो सकती है। स्वयं का व्यवसाय कर रहे जातक अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।

वृश्चिक राशि : इस राशि के जातक को सफलता प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है। साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। इस राशि के जातक यदि किसी बीमारी से लंबे से समय से परेशान हैं तो इस दौरान राहत मिल सकती है।

धनु राशि : शनि का यह गोचर धनु राशि वालों के लिए लाभप्रद होगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होने की संभावना है। विदेश यात्रा की योजना सफल हो सकती है। संपत्ति में निवेश करने का सोच रहे हैं तो यह भी आपके लिए लाभ का सौदा ही साबित होगा।

मकर राशि : शनि के कुंभ राशि में प्रवेश से इस राशि के जातकों को आर्थिक लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। आपके आय के स्त्रोतों में वृद्धि हो सकती है। लक्ष्य तक पहुंचने के लिए कठिन परिश्रम करना होगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

कुंभ राशि : यह समय छात्रों के लिए सबसे अनुकूल होगा। विदेश में पढ़ाई करने का सपना पाले बैठे जातकों को सफलता मिलेगी। शादीशुदा जातकों के लिए यह समय अनुकूल है। पैर में चोट लग सकती है। किसी बीमारी के कारण अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।

मीन राशि : इस युति से व्यापार व्यवसाय से जुड़े जातकों के धन में वृद्धि हो गी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। विद्यार्थियों के लिए यह समय शुभ फलदायक होगा। इस अवधि में भाई-बहनों से आपके रिश्ते प्रगाढ़ होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *