राजस्थान में इतिहास की सबसे नाकारा सरकार: सांसद दीया

Spread the love

भरतपुर में किया जन आक्रोश सभा को संबोधित

राजसमंद। सांसद दीया कुमारी ने कहा की भ्रष्टाचार में लिप्त राज्य की कांग्रेस सरकार तुगलकी फरमान जारी करने में लगी हुई है, उन्हे यह चिंता नहीं है की जनता बेहाल है। हर तरफ अराजकता का माहौल है, कानून व्यवस्था छिन्न भिन्न हो चुकी है। उन्हे चिंता है तो सिर्फ भ्रष्ट अधिकारियों को बचाने की।

भरतपुर में जन आक्रोश महासभा को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री एवं सांसद दीया कुमारी ने कहा की प्रदेश में जब से कांग्रेस की सरकार बनी है तब से हर तबका परेशान है। किसान हो या व्यापारी, विद्यार्थी हो या महिलाएं। आए दिन पेपर आउट होने से विद्यार्थियों का जीवन अंधकारमय हो चुका है। वहीं महिलाओं के साथ अपराध की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हुई है। महिलाओं का घर से निकलना ही दुभर हो गया है। सांसद ने कहा की जनता में राज्य सरकार के खिलाफ जनाक्रोश बढ़ता जा रहा है। राजस्थान की कांग्रेस सरकार इतिहास के सबसे नाकारा सरकार है जिसके नेतृत्व प्रदेश का पतन हुआ। कांग्रेस सरकार के विकास के वादे खोखले साबित हुए।

कार्यक्रम में किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं फेतहपुर सिकरी सांसद राजकुमार चाहर, भरतपुर सांसद रंजीता कोहली, भाजपा प्रदेश महामंत्री भजन लाल शर्मा, जिला अध्यक्ष शैलेश सिंह, पूर्व विधायक अनिता सिंह, जिला प्रभारी एवं पूर्व विधायक बनवारी लाल सिंघल सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आमजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version