सवर्ण महासंघ फाउंडेशन की ओर से मीटिंग का आयोजन

जयपुर.
संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए सवर्ण महासंघ फाउंडेशन की गूगल मीटिंग का आयोजन किया गया। इसमे मध्यम वर्ग को संगठित करने, आरक्षण विरोध में लड़ाई लडऩे और रोजगार प्रदान करने पर जोर दिया गया।
राजस्थान प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. घनश्याम व्यास ने अध्यक्षता की। मुख्य अतिथि के पद पर ओ पी सिंह, राष्ट्रीय संयोजक सवर्ण महासंघ फाउंडेशन एवं विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी यू एस राणा, अभय ओझा, निहाल सिंह रहे। मंच संचालन राजस्थान महिला प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पारीक ने किया। व्यक्तिगत कारणों की वजह से राष्ट्रीय अध्यक्ष गजेंद्र मणि त्रिपाठी मीटिंग में कुछ समय ही उपस्थित रह सके।
आरक्षण संघर्ष समिति के प्रमुख यू एस राणा ने कहा कि हमें एकजुट होकर आरक्षण के खिलाफ मुहिम चलानी होगी एवं लड़ाई लडऩी होगी। तब कहीं जाकर हम इस संघर्ष में कामयाब हो पाएंगे। लंबी लड़ाई लडऩी होगी। 8 अगस्त 2021 को मंडल आयोग के खिलाफ काला दिवस के रूप में मनाया जाएगा एवं सवर्ण आयोग के गठन के लिए 8 अगस्त को संपूर्ण भारत वर्ष में प्रधानमंत्री के नाम अपने अपने जिले में जिला कलेक्टर को ज्ञापन भी देंगे। इस संदर्भ में राजस्थान संगठन विगत 1 वर्ष से कई बार प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर सवर्ण आयोग के गठन की मांग कर रहा है। उड़ीसा की प्रदेशाध्यक्ष संतोष चौधरी ने कहा कि आमजन में संगठन के उद्देश्यों की जानकारी दें एवं संगठन में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ें। संख्या बल को बढ़ाया जाए।
रोजगार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष निहाल सिंह ने भी संगठन को बढ़ाने पर विशेष जोर दिया रोजगार के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया है शेष 10 प्रतिशत कार्य शीघ्र पूरा कर नई प्रोजेक्ट शुरू कर दिए जाएंगे। उन सभी प्रोजेक्टों में सवर्ण भाइयों को रोजगार देने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। तमिलनाडु के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव अवस्थी ने कहा कि हमें संगठित रहना है। संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए संगठन के उद्देश्य के माध्यम से सवर्ण बंधुओं को जोडकऱ आरक्षण रूपी राक्षस का वध करना है। राजस्थान प्रदेश अध्यक्षा ज्योत्सना जैन ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि रोजगार एवं शिक्षा पर विशेष जोर देना है ताकि मध्यमवर्ग को उचित स्थान प्राप्त हो सके।
मुख्य अतिथि पद पर बोलते हुए राष्ट्रीय संयोजक एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओ पी सिंह ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि रोजगार इकाइयों के लिए धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। अच्छे प्रोजेक्ट लगाए जाएंगे एवं सदस्यता अभियान को चलाने के लिए रसीद बुक छपवा कर सदस्यता शुल्क के साथ सदस्यता अभियान को सुचारू रूप से संचालित रखा जाए। मीटिंग की अध्यक्षता कर रहे डॉ. घनश्याम व्यास प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान ने कुछ बातें अमल में लाने के लिए निवेदन किया। मुख्य रूप से हमें अपना परिचय पहले हम हिंदू हैं इस रूप में दिया जाना चाहिए। राजस्थान में सदस्यता अभियान को और तेज गति दी जाएगी हमारा लक्ष्य 1 अगस्त से 31 दिसंबर तक 5000 सदस्य बनाने का लक्ष्य प्राप्त करना है। उसके लिए समस्त राजस्थान के पदाधिकारियों से आग्रह किया है कि सभी इस मुहिम में अपना पूर्ण योगदान देकर इस लक्ष्य को हासिल करें। आरक्षण की लड़ाई को शीघ्र ही रचनात्मक रूप देकर रोड पर आना होगा। अपने हो रहे अधिकारों का हनन नहीं होने दिया जाएगा। यह प्रत्येक सवर्ण भाई को अपने मानस पटल पर उतारना होगा।
राष्ट्रीय प्रचारक अभय ओझा ने कहा की मीटिंग में अधिक से अधिक लोगों को लाने के लिए हमें संपर्क करना होगा। जिला तहसील ग्रामीण क्षेत्र में संगठन से जुड़े हुए भाइयों को फोन कर व्यक्तिगत तौर पर वार्ता करके मीटिंग में लाना होगा। श्रोता के रूप में या वक्ता के रूप उनकी उपस्थिति अवश्य दर्ज कराएं मंच संचालन कर रही प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पारीक ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा की अधिक से अधिक मातृशक्ति को इस फाउंडेशन से जोड़ा जाएगा। निर्धन असहाय कमजोर वर्ग के बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी जा रही है एवं आगे भी दी जाएगी। राजस्थान अध्यक्ष डॉ. घनश्याम व्यास ने सभी का आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया।