Spread the love

गंगवाल परिवार को मिला सौधर्म इन्द्र बनने का सौभाग्य
बाकलीवाल परिवार ने किया मूलनायक शांतिनाथ भगवान की प्रतिमा का अनावरण
मदनगंज-किशनगढ़. वात्सल्य वारिधि आचार्य वर्धमान सागर महाराज ससंघ के सानिध्य एवं श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगम्बर जैन पंचायत के तत्वावधान में 22 से 27 जनवरी 2023 तक आयोजित होने वाले श्रीमद जिनेन्द्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के मुख्य पात्रों का चयन बोली द्वारा किया गया। सुबह श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर इंदिरा नगर में मूलनायक भगवान शांतिनाथ की प्रतिमा भेंट करने वाले परिवार कुसुम लता, अजीत कुमार, रवि कुमार, राजकुमार बाकलीवाल परिवार बीर वालो ने अपने निवास से बैंड बाजों के साथ जुलूस के रूप में मंदिर परिसर पहुंचे। जुलूस में पुरुष व महिलाओं ने भक्ति नृत्य व जयकारों से माहौल भक्तिमय बना दिया। मंदिर परिसर पहुंचने पर प्रतिष्ठाचार्य संहिता सूरि पं. हंसमुख जैन (धरियावद) के निर्देशन में विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर मूलनायक शांतिनाथ भगवान की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद इन्द्रा नगर स्थित श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के पात्रों का चयन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान शांतिनाथ, प्रथमाचार्य शांतिसागर व आचार्य वर्धमान सागर महाराज के चित्र के समक्ष श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन पंचायत अध्यक्ष विनोद कुमार पाटनी, मंत्री सुभाष बड़जात्या, इंदिरा नगर से विमल पाटनी, दिलीप गंगवाल, श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर के प्रबंधक ट्रस्टी सुरेंद्र दगड़ा, समाजसेवी संजय पापडीवाल व अजीत बाकलीवाल ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में राकेश पाटोदी ने मंगलाचरण व माही छाबड़ा ने भक्ति नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में बाकलीवाल परिवार से अनीता बाकलीवाल व संतोष बाकलीवाल ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में प्रतिष्ठाचार्य संहिता सूरि पं. हंसमुख जैन (धरियावद) ने पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के विभिन्न पात्रों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम में बोली द्वारा पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव सर्वोच्च पद सौधर्म इन्द्र माणकचंद पदमचंद नरेंद्र कुमार सुनील कुमार गंगवाल कड़ेल वाले बने, वही भरत चक्रवती इन्द्र घीसालाल पदमचंद अजमेरा सिरोंज वाले, कुबेर इन्द्र बाबूलाल विमल कुमार मनीष कुमार राजकुमार वेद ऊंटडा वाले, महायज्ञनायक इन्द्र कुसुमलता अजीतकुमार रविकुमार राजकुमार बाकलीवाल वीर वाले, यज्ञनायक इन्द्र भागचंद अविनाश कुमार गंगवाल चकवाडा वाले, ईशान इन्द्र कमल कुमार अभिषेक वेद ऊटड़ा वाले, सानतकुमार इन्द्र सुरेंद्र कुमार महेंद्र कुमार राहुल दगड़ा, माहेन्द्र इन्द्र ओमप्रकाश मोहित कुमार गदिया दादिया वाले, ब्रह्म इन्द्र मोतीलाल नरेश कुमार गंगवाल लांबा वाले, ब्रह्मोत्तर इन्द्र अनूपकुमार अमितकुमार वेद ऊटड़ा वाले, लान्तव इन्द्र पवन कुमार बड़जात्या सेवा वाले, कापिष्ट इन्द्र सूरजमल प्रकाश चंद अशोक कुमार पापलया छोटा लंबा वाले, शुक्र इंद्र सुभाष चंद अंकित कुमार अक्षय कुमार गदिया तिहारी वाले, महाशुक्र इंद्र कैलाश चंद बड़जात्या सावरदा वाले, शत्तार इंद्र विनोद कुमार अंकुश दिव्यांश गदिया वीर वाले, सहस्त्रार इंद्र सुभाषचंद ललित कुमार गदिया वीर वाले, आनंत इंद्र मनोज कुमार अंशुल कुमार प्रतीक कुमार बैद ऊटड़ा वाले, प्राणत इंद्र गिरिराज ओमप्रकाश ठोलिया छोटा लांबा वाले, आरण इंद्र, अच्युत इंद्र बनने का सौभाग्य मिला। सभी इंद्रो का श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन पंचायत व समाज द्वारा अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कुसुमलता अजीतकुमार रविकुमार राजकुमार बाकलीवाल वीर वाले द्वारा वात्सल्य भोज का आयोजन किया गया। अध्यक्ष विनोद पाटनी ने व्यवस्थाओं में सहयोग करने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।