जैविक खाद से बनेगी भूमि ऊपजाऊ

Spread the love

मदनेश गोशाला में प्रशिक्षण आयोजित


मदनगंज किशनगढ़.
अजमेर जिले के किशनगढ़ स्थित मदनेश गौशाला में जैविक खाद का प्रशिक्षण ट्रेनर उध्दव नेरकर द्वारा दिया गया। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मदनगंज मंडल व किशनगढ़ मंडल भारतीय जनता पार्टी मदनगंज मंडल व किशनगढ़ मंडल व भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मदनगंज मंडल व किशनगढ़ मंडल के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षण में यह समझाया गया कि रासायनिक खाद से हमारी भूमि बंजर होती जा रही है। यदि हम जैविक खाद का प्रयोग करेंगे तो हमारी भूमि उपजाऊ बनेगी। हमने आज यहां पर जैविक खाद कई तरह की बनाई जाती है उसमें से हमने केंचुआ खाद, समाधि खाद बनाना सीखा। साथ ही गोमय दीपक बनाना भी सीखा।
इस कार्यक्रम में उपस्थित सांसद भागीरथ चौधरी, सभापति दिनेश सिंह राठौड़, किशनगढ़ मंडल अध्यक्ष जयराम मालाकार, युवा मोर्चा अध्यक्ष मदनगंज मंडल अमन पाटोदिया, हर्षवर्धन राव, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, मदनेश गोशाला व्यवस्थापक ओम प्रकाश पारीक, जैविक खाद ट्रेनर उध्दव नेरकर, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मदनगंज मंडल अध्यक्ष संतोष पारीक, उपाध्यक्ष सरिता कंवरिया, मीडिया प्रभारी रीतू मंगनानी, किशनगढ़ मंडल अध्यक्ष नीतू बलदवा, मंत्री चांदा वैष्णव, मंडल मंत्री शिमला कुमावत, महामंत्री महिला मोर्चा प्रमिला रतवा, सदस्य ममता डीडवानिया वार्ड वासी पूजा प्रजापत, मुन्नी सीमा गुर्जर, मोहिनी प्रजापत, पूजा गुर्जर, श्वेता गायत्री राजू गुर्जर, हनुमान सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *