नए मतदाताओं को बताई केंद्र सरकार की उपलब्धियां

Spread the love

नव मतदाता युवती सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित

मदनगंज किशनगढ़. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 30 मई 2023 को केंद्र की भाजपा सरकार अपने 9 वर्ष पूरे कर रही है भाजपा द्वारा इसी संदर्भ में 30 मई 2023 से 30 जून 2023 तक एक विशेष अभियान के अंतर्गत पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं जिनके माध्यम से केंद्र सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना है। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष भारती श्रीवास्तव की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मदनगंज मंडल अध्यक्ष संतोष पारीक व किशनगढ़ मंडल अध्यक्ष नीतू बल्दवा के नेतृत्व में नव मतदाता युवती सम्मेलन कार्यक्रम 18 वर्ष से 25 वर्ष की आयु की युवतियों के साथ मंडल श: महिला मोर्चा द्वारा संवाद व केंद्र सरकार द्वारा उनके उज्जवल भविष्य की के लिए किए गए विभिन्न प्रयासों की चर्चा की। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष भारती श्रीवास्तव ने नव मतदाता युवतियों को मतदान देने के लिए प्रेरित किया व पार्टी की रीति और नीति के बारे में समझाया,उनका सम्मान किया। पूर्व चेयरमैन गुणमाला पाटनी ने नव मतदाता युवतियों को अपना मत सही दिशा में देने के लिए कहा ताकि हमारा नेता हमारे देश की दिशा और दशा सही दिशा में ले जाए। प्रभारी शंभू शर्मा ने नव मतदाता युवतियों को जागरूकता की प्रेरणा दी। मदनगंज मंडल अध्यक्ष राजीव शर्मा ने नव मतदाता युवतियों को मोदी जी की योजनाओं समझने व समझाने के लिए प्रेरित किया। भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मृदुला व्यास ने नव मतदाता युवतियों को दुपट्टा ओढाकर कर स्वागत किया। भाजपा महिला मोर्चा मदनगंज मंडल अध्यक्ष संतोष पारीक ने नव मतदाता युवतियों को मोदी जी के 9 साल बेमिसाल योजनाएं समझ कर जन -जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया व मत प्रत्येक व्यक्ति व महिला का अधिकार है, मतदान देना जरूरी है। जो राष्ट्र हित में काम करेगा, मतदान उसी को मिलेगा आदि चर्चा व विचार-विमर्श नव मतदाता युवतियों से की। दुर्गा वाहिनी पूर्व नगर संयोजक विशाखा राठौड़ ने मत देने व दिलवाने का संकल्प लिया।भाजपा महिला मोर्चा किशनगढ़ मंडल अध्यक्ष नीतू बल्दवा ने सभी का आभार व्यक्त किया। विश्व हिंदू परिषद किशनगढ़ महेश सेन ने नव मतदाता युवतियों को राष्ट्रहित कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। यह कार्यक्रम शिव मंदिर, गणेश नगर ,लिंक रोड राजारेडी मदनगंज किशनगढ़ रखा गया । इस कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता व नव मतदाता युवतियां सरिता शेखावत महिला मोर्चा,चांदा वैष्णव महामंत्री, पूर्व मंत्री शिमला कुमावत, मीडिया प्रभारी रीतू मंघनानी, रेखा पारीक संयोजक, भाजपा मंजू शर्मा आंगनबाड़ी संयोजक, रेखा बंसल, बबीता, टीना,भारती चौहान, भूमि,कशिश शर्मा, शीतल शर्मा, वंशिका शर्मा,कोमल कुमारी, योगिता जांगिड़, शालिनी,प्रीति,चेतना जांगिड़, रेखा शर्मा, राधिका, नितेश नगर उपाध्यक्ष ABVP, पुष्पलता, वंशिका,पायल, कौशल्या प्रजापत,कोमल प्रजापत,गन्नू सैन, अंजली जांगिड़, उर्मिला, राधिका जोधावत,नेहा मेघवंशी,राखी, मोनिका बलाई, कोमल बोहरा, दीपिका कंवर, सिमरन बडगूजर,परी फुलवानी, मुस्कान,नंदनी, संजीवनी आदि मातृशक्ति उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published.