मंदिर निर्माण लाखों भक्तों के समर्पण का परिणाम

Spread the love

राजसमंद सांसद दीयाकुमारी ने रामलला का किया पूजन


जयपुर.
राजसमन्द सांसद दीयाकुमारी ने अयोध्या स्थित रामजन्मभूमि परिसर में भगवान रामलला की पूजा अर्चना करते हुए देश में शांति, समृद्धि और सद्भाव के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर सांसद दीयाकुमारी ने कहा कि श्रीरामलला के दिव्य दर्शन की अनुभूति अद्वितीय है। प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण के यह पल सैंकड़ों वर्षों के संघर्ष और असंख्य व्यक्तियों के समर्पण का परिणाम है। जिन लाखों लोगों ने मंदिर निर्माण के लिए अपना सर्वस्व अर्पण किया है उन देव तुल्य आत्माओं के प्रति यह समाज सदैव ऋणी रहेगा।
रामजन्मभूमि ट्रस्ट क्षेत्र पीएम नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित मंदिर निर्माण में सहयोगी बन रहे प्रत्येक भक्त के प्रयासों से 2023 में मंदिर का भव्य स्वरूप हम सभी को देखने को मिलेगा। ज्ञात रहे कि सांसद दीयाकुमारी स्वयं भी भगवान राम की वंशज है। ऐसे में श्रीरामलला के दर्शनोपरांत सांसद दीया का भाव विह्वल होना भी दर्शनीय था।

रामनेर से रवाना हुए पदयात्री

मदनगंज-किशनगढ़
गांव रामनेर से राजेंद्र नुवाद रामनेर के नेतृत्व में वीर तेजाजी की निर्वाण स्थली सुरसुरा धाम के लिए शनिवार को पदयात्रा शुरू हुई। यात्री तेजाजी महाराज के मंदिर रामनेर में धोक लगाकर सरसुरा के लिए रवाना हुए। पदयात्रा में सैकड़ों लोग बैंड बाजों व डीजे की मधुर धुन पर नाचते गाते चल रहे थे। पूरा मार्ग तेजाजी के जयकारों से गूंज रहा था। गांव के युवा समाजसेवी राजेंद्र नुवाद रामनेर ने बताया कि यह तेजाजी महाराज की चौथी पैदल यात्रा है। इस पैदल यात्रा में गांव के युवा कालूराम भाकर, घनश्याम भाकर, मुकेश जाखड़, कानाराम बिसोर, देवकरण बेरडा, रोहित बिसोर, रामनिवास डूडी, कमलेश जांगिड़, शाहरुख खान, देवपाल बिसोर, भागचंद बिसोर, करमचंद नुवाद, दिनेश नुवाद, अरविंद नुवाद, राकेश नुवाद, प्रदीप नुवाद, नवल भाकर, पवन भाकर, जितेंद्र, मुकेश बांगड़ा, ओम प्रकाश बांगड़ा, जितेंद्र मेघवंशी, मुकेश मेघवंशी आदि ग्रामवासी यात्रा में शामिल हुए।

महिलाओं ने किया गोपूजन

मदनगंज-किशनगढ़.
कृष्णापुरी वार्ड नंबर 19 में बच्छ बारस पर गो माता की पूजा कर व संरक्षण का संदेश दिया। पथवारी माता का भी पूजन किया। पूजा में सम्मिलित महिलाएं संतोष पारीक, बसंती प्रधान, संतोष प्रधान, इंदिरा देवी, मांगी देवी, संतोष देवी, कविता प्रधान, सुमित्रा देवी आदि महिलाओं ने गोमाता की पूजा करके गो संरक्षण का संदेश दिया।

ई श्रमिक कार्ड की दी जानकारी

मदनगंज-किशनगढ़.
मुख्य श्रम आयुक्त भारत सरकार की ओर से ई श्रमिक कार्ड को लेकर जानकारी दी गई जिसमें श्रम आयुक्त ने बताया कि भारत में पहली बार आजादी के बाद ऐसी कोई योजना प्रधानमंत्री एवं श्रम रोजगार मंत्री जी ने लॉन्च की है जिससे लगभग भारत में असंगठित क्षेत्र के 50 करोड़ लोग लाभान्वित होंगे। इस कार्ड के द्वारा एक यूनिक कोड मिलेगा और यह संपूर्ण भारत में मान्य होगा। कोई भी मजदूर अगर किसी भी राज्य में जाता है तो उसको उस कोड से राशन सामग्री वहीं पर मिल जाएगी और अगर वह आधी राशन सामग्री वहां लेना चाहे और आधी खुद के गांव में लेना चाहे तो भी मिल जाएगी। ई श्रमिक कार्ड के कई फायदे मुख्य श्रम आयुक्त ने बताया कि ई श्रमिक कार्डधारी का 2 लाख का बीमा भी रहेगा और दुर्घटना की स्थिति में अंग भंग होने पर भी सहायता राशि मिलेगी। सभी ट्रेड यूनियन के लोगों को बुलाया गया और आयुक्त ने सभी नागरिकों का आह्वान किया कि इस योजना में सभी असंगठित कामगारों को जोड़ा जाए। चर्चा के दौरान भारतीय मजदूर संघ के विश्राम मालाकार ने योजना की जानकारी के बारे में सवाल पूछे और आयुक्त ने जवाब देकर समझाया। यह भी कहा की यह बहुत बड़ी योजना है पूरे संसार में शायद ऐसी योजना किसी भी देश में नहीं है जो भारत सरकार ने बनाई है।

फलौदा में किया गुरू वंदन-छात्र अभिनंदन

मदनगंज-किशनगढ़.
आज राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय फलौदा में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम भारत विकास परिषद मदनगंज किशनगढ़ मुख्य शाखा द्वारा आयोजित किया गया। प्रकल्प प्रभारी गिरधारी अमरवानी ने बताया सर्वप्रथम मां भारती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्रपट पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात राष्ट्रगीत वंदे मातरम का गायन किया गया। भरत सराफ ने शाखा सदस्यों का परिचय कराया। हरकिशन छापरवाल ने गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डाला ।
नंदकिशोर अग्रवाल ने भारत विकास परिषद के सेवा एवं संस्कार प्रकल्पों की जानकारी दी। प्रधानाध्यापक जगमाल गुर्जर ने अपने उद्बोधन में बताया कि इस विद्यालय को गत 4 वर्ष से राज्य स्तर पर सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने परिषद के कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर श्रेष्ठ विद्यार्थियों चंद्रशेखर गुर्जर, सुमन चौधरी एवं दिनेश मालाकार तथा श्रेष्ठ अध्यापक रुस्तम अली एवं प्रधानाध्यापक जगमाल गुर्जर को सम्मानित किया गया। तत्पश्चात नशा मुक्ति एवं स्वच्छ भारत की शपथ दिलाई गई। भरत सराफ ने विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर दो पौधे लगाए गए। कार्यक्रम का संचालन नंदकिशोर अग्रवाल ने किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published.