रक्षाबंधन पर शिक्षकों ने किया पौधरोपण

Spread the love

कई स्थानों पर विद्यार्थियों ने भी किया सहयोग


मदनगंज-किशनगढ़.
राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उपशाखा किशनगढ़ के शिक्षक कार्यकर्ताओं ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर संगठन के हरित राजस्थान अभियान के तहत घरों, विद्यालयों और सार्वजनिक बगीचों में पौधरोपण किया।
उपशाखा अध्यक्ष सुभाष चन्द शर्मा ने बताया कि प्रदेश कोषाध्यक्ष महेंद्र लखारा, प्रदेश विभाग संगठन मंत्री पवन कुमावत के मार्गदर्शन में आज रक्षाबंधन के पावन पर्व पर संगठन के आह्वान पर किशनगढ़ उपशाखा के सैकड़ों निष्ठावान शिक्षकों ने घर, विद्यालय व नजदीकी बगीचों में पौधरोपण किया और उनकी देखरेख की जिम्मेदारी भी ली।
उपशाखा मंत्री चेतन प्रकाश व्यास ने बताया कि राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) शिक्षक हितों के साथ सामाजिक सरोकार के कार्य भी कार्य भी करता हैं। इसी कडी में संगठन के आह्वान पर आज संगठन के सैंकड़ों शिक्षकों ने पर्यावरण के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए पौधरोपण कर उनकी सुरक्षा और संरक्षण की जिम्मेदारी भी ली।
इस अभियान में सरदार चौधरी, रतनलाल माली, सतीश शर्मा, चेतन जिन्दागल, अशोक राजपुरोहित, राजश्री शर्मा, किशन लाल मीणा, नरेंद्र सोनी, विजय सोनी, शिवरतन कुमावत, रेखा बघेल, अंशु चौधरी, राजेन्द्र सेन, भवानी सिंह, रणजीत जाट, कमलेश वैष्णव, कैलाश चौधरी, नेमीचन्द चौधरी, बबिता चौधरी, मोहनलाल मीणा, मनीष दाधीच, राजेश मालाकार, गोविंद गुप्ता, ब्रजेश मालाकार, अनिल शर्मा, सुरेंद्र छीपा, मनीराम मीणा, मोनिका चौधरी, भीम सिंह सिसोदिया आदि सैकडों शिक्षकों का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *