शिक्षक ही सामाजिक समरसता का संवाहक

Spread the love

राजस्थान शिक्षक संघ ने मनाया सामाजिक समरसता दिवस
किशनगढ़, 14 अप्रेल। राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उपशाखा किशनगढ़ द्वारा अंबेडकर जयंती को सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सुरेश टांक ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब के समरसता के सपनों को शिक्षक समुदाय पूर्ण कर सकता है। शिक्षक ही सामाजिक समरसता का संवाहक है। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रदेश संगठन मंत्री प्रह्लाद शर्मा ने डॉ अंबेडकर के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला और अंबेडकर के जीवन दर्शन को आत्मसात करने पर बल दिया। शर्मा ने कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष में अम्बेडकर के जीवन मूल्यों और उनके कृतित्व के अनुसरण से राष्ट्र मजबूत स्थिति में है। भावी पीढ़ी को हमे इसे आत्मसात करने के लिए प्रेरित करना है।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रदेश कोषाध्यक्ष महेंद्र लखारा ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को अध्ययन अध्यापन के साथ सामाजिक समरसता को जीवन में अपनाने की की प्रेरणा दें ताकि देश सामाजिक समरसता के साथ विकास करें।

कार्यक्रम को प्रदेश उपाध्यक्ष भंवर सिंह राठौड़, प्रदेश विभाग संगठन मंत्री पवन कुमावत, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जग नारायण व्यास, उपशाखा शिक्षक प्रतिनिधि प्रीति शर्मा ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर शैक्षिक सत्र 2021-22 में ब्लॉक किशनगढ़ के सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों का अभिनंदन किया गया। उपशाखा अध्यक्ष सुभाष शर्मा ने कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश संरक्षक रामअवतार शर्मा ने अपने संबोधन में शिक्षकों से बाबा साहेब के समरसता के सपनों को पूरा करने में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।

उपशाखा मंत्री चेतन प्रकाश व्यास ने कार्यक्रम में आए अतिथियों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा, जिला मंत्री चेतन प्रकाश जिन्दागल, जिला महिला मंत्री रेखा बघेल,उपशाखा सभाध्यक्ष जगपाल सिंह राठौड़, उपशाखा कोषाध्यक्ष शिवरतन कुमावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरदार चौधरी, उपाध्यक्ष रणजीत जाट, महिला उपाध्यक्ष कविता कुमावत, शिवजी राम कुम्हार, मधुमती वैष्णव, दिनेश पारीक, अनिल कंथारिया, विश्वम्बर दयाल बुनकर, रामप्रसाद वैष्णव, नरेंद्र सोनी, सुशील शर्मा, घनश्याम शर्मा, रतन लाल माली, अरविंद पारीक, नीरज पारीक, विजय सोनी, श्रीराम शर्मा, महेश कुमावत, गणेश राम जाट, सुरेश बराला, फारूक मोहम्मद, नंदू सिंह, किशन लाल मीणा, दिनेश टेलर, रामेश्वर चौधरी, संजय धीया, चंदा मीना, मंजू खंगारोत, रश्मि शर्मा, वीरेंद्र नागर, राजेन्द्र सेन, राजेश मालाकार, अनिल शर्मा, नरेंद्र चौधरी, सत्यनारायण लक्षकार, राधेश्याम शर्मा, दीपक शर्मा, प्रह्लाद शर्मा, आलोक शर्मा, भोला राम सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव सतीश शर्मा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *