तरूण भारत संघ ने निर्धन महिलाओं को सौंपी दुधारू बकरियां

Spread the love

किशोरी (अलवर), 23 जनवरी। किशोरी कस्बे के समीप स्थित तरुण भारत संघ आश्रम में रविवार को परमार्थ और डब्ल्यूएचएच के सहयोग से तरूण भारत संघ की ओर से निर्धन महिलाओं को एक-एक दुधारू बकरी दी गई। तरूण भारत संघ की ओर से ग्राम पंचायत भीकमपुरा, सीलीबावड़ी, क्यारा, बाछड़ी, किशोरी के 12 असहाय, गरीब, वंचित महिलाओं को आजीविका चलाने के लिए एक बकरी और एक बकरी का बच्चा दिया गया।
इस अवसर पर जलपुरुष डॉ. राजेंद्र सिंह ने कहा कि इस कोरोना काल में यह कार्य इन महिलाओं की आजीविका के साधन बनेंगे। तरुण भारत संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुरेश रैकवार ने कहा कि यह कार्य इन महिलाओं को सहारा प्रदान करेगा, जिससे वो अपने परिवार का उचित ढंग से पालन पोषण कर सकेंगी। इस बकरी वितरण के लिए किसी भी हितग्राही से कोई भी पैसा नही लिया गया है। यह बिल्कुल मुफ्त है।
इस अवसर पर तरुण भारत संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता गोपाल सिंह, चमन सिंह, भारत रैकवार, पारस प्रताप सिंह, नीरज सिंह आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *