
अखिल भारतीय धोबी महासंघ की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष का स्वागत
मदनगंज-किशनगढ़.
किशनगढ़ में अखिल भारतीय धोबी महासंघ की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष शालिनी वर्मा का महिला मंडल की ओर से स्वागत किया गया। किशनगढ़ में महिला मंडल द्वारा बहुत ही अच्छा कार्यक्रम हुआ। साथ ही महिला संरक्षक गीता खेनीवाल, मंजू खेनीवाल, इंदु सांवरिया, गीता सांवरिया, हेमलता खेनीवाल, सुमन करतला, खुशबू सांवरिया, सोनू सांवरिया, अक्षरा सांवरिया, दिव्या सांवरिया, दिव्या खेनीवाल, हिमांसी खेनीवाल, संजू डोडिया, ममता खेनीवाल, शारदा खेनीवाल, माया खेनीवाल, सुनीता बानिया आदि समाज की महिलाएं उपस्थित हुई। मंच संचालक सुमन करतला ने किया।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष वर्मा ने कहा कि सभी महीने में एक सामूहिक बैठक रखे और इस बैठक की पहले से ही तैयारी और जानकारी एकत्रित करके रखे। इस बैठक में सभी को समाज कल्याण विभाग, नगर निगम आदि सरकारी विभागों की जानकारी उपलब्ध कराएं ताकि वह सभी सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकें। समाज में सभी महिलाओं की जानकारी बढ़ाने का प्रयास करें। इससे अधिक महिलाएं संगठन से जुड़ेगी। वहीं समाज के लडक़ें-लड़कियों को भी करियर के बारे में जानकारी मिलेगी।