Spread the love

अजमेर. भारतीय जनता पार्टी की की विख्यात नेत्री सुनीता रांदड़ को भाजपा महिला मोर्चा राजस्थान की प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। रांदड़ के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर क्षेत्र वासियों एवम भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है इस अवसर पर क्षेत्र वासियों ने मुंह मीठा करा एक दूसरे को बधाई दी। वर्तमान में रांदड़ बतौर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजमेर संभाग की प्रभारी भी है। रांदड़ ने इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर एवम महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रक्षा भंडारी का आभार व्यक्त किया। ज्ञात रहे रांदड़ पिछले 31 वर्षों से छात्र राजनीति में एबीवीपी पश्चात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सहित विभिन्न संगठनों के माध्यम से जन सेवा में अग्रसर है।