सुनीता रांदड़ को बनाया भाजपा भीलवाड़ा जिला प्रभारी

Spread the love

भीलवाड़ा, 21 जनवरी। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं नागौर की पूर्व जिला अध्यक्ष सुनीता रांदड को भाजपा महिला मोर्चा भीलवाड़ा जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया है। विश्व हिंदू महासंघ की प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता रांदड अभी उत्तर प्रदेश चुनाव में भी संगठन के प्रवास पर हैं। साथ ही उत्तर पश्चिम रेलवे की सदस्य और विभिन्न सामाजिक संगठनों मे भी सक्रिय हैं। सुनीता रांदड़ भाजपा महिला मोर्चा नागौर की पूर्व में 2 बार जिलाध्यक्ष भी रह चुकी हंै। उन्होंने जिला प्रभारी बनाए जाने के लिए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अलका मूंदड़ा, संभाग प्रभारी प्रसन्न मेहता तथा सभी शीर्ष नेताओं एवं समर्थकों को धन्यवाद दिया है। उनको प्रभारी बनाए जाने पर मकराना, परबतसर, किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र सहित समूचे नागौर एवं अजमेर जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं मे हर्ष का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.