
मदनगंज किशनगढ़, 26 दिसंबर। फुटवियर डीलर एसोसिएशन, किशनगढ़ की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया।
इसमें सर्वप्रथम कार्यकारिणी के संरक्षक नियक्त किए गए, जिसमें मुख्य संरक्षक नानकराम लखवानी, मंगाराम रामचंदानी, दिलीप सोनगरा, परमानंद देवलानी, भगवानदास वासवानी को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। समस्त संरक्षक की अध्यक्षता में लक्ष्मीनारायण सोनगरा को पुन: अध्यक्ष बनाया गया। बाकी समस्त कार्यकारिणी की घोषणा लक्ष्मीनारायण सोनगरा के द्वारा की गई, जिसमें उपाध्यक्ष सुरेश विशनानी, तक्की मोहम्मद, सचिव कैलाशचंद राठौड़, सह सचिव विजय आसुदानी, कोषाध्यक्ष नरेंद्र फतनानी, संगठन मंत्री तेजमल खत्री को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। नवनिर्वाचित सभी सदस्यों का दुपट्टा एवं माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण सोनगरा ने अगले वित्तीय वर्ष में जीएसटी बढ़ाए जाने का विरोध करते हुए इस पर आंदोलन करने की केंद्र सरकार को चेतावनी दी गई। व्यापार में आ रही विभिन्न परेशानियों पर कार्यकारिणी के कैलाश चंद राठौड़, नानकराम लखवानी, हेमंत आसुदानी , मंगाराम रामचंदानी, तेजमल खत्री ने विचार व्यक्त किए।
मीटिंग का संचालन कैलाश चंद्र राठौड़ ने किया। अंत में अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण सोनगरा द्वारा पधारे सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त किया गया। समस्त कार्यकारिणी सहित सभी व्यापारियों का मुंह मीठा करा कर नई कार्यकारिणी को बधाइयां दी गई।