
किशोरी (अलवर), 3 जनवरी। किशोरी कस्बे के मांदरी मोहल्ले में किशोरी भाजपा मंडल की कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
भाजपा मंडल की बैठक में पार्टी के पदाधिकारियों ने मुख्य रूप से कार्यकर्ताओं व आमजन को पार्टी की रीति- नीति से विस्तारपूर्वक अवगत करवाया। साथ ही पार्टी और संगठन से जुडक़र पार्टी हित में मिलजुलकर काम करने की बात कही।
इस दौरान भाजपा नेत्री रुबिया उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं को बूथ से लेकर मंडल तक जुड़े सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी को मजबूत करने की बात कही। मंडल अध्यक्ष राकेश मीणा ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए संगठन में रहते हुए पार्टी हित में अनवरत कार्य करने की बात कही। इस दौरान मंडल प्रभारी नाथूराम शास्त्री, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामधन सैनी, मुकेश उपाध्याय, पंचायत समिति प्रत्याशी रहे हंसराज मीना, सावित्री बलाई, धनपाल मीणा, दुलीचंद रैगर, गोपीराम शर्मा, पंडित रमेश चंद्र शर्मा, मोहरपाल मीणा, कंचन मीणा सहित किशोरी मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।