आचार्य वर्धमान सागर के स्वागत में सामाजिक धार्मिक व राजनीतिक भक्तों ने बिछाए पलक- पावड़े

Spread the love


वात्सल्य वारिधि वर्धमान सागर महाराज ससंघ का मंगलदायी मंगल प्रवेश, जुलूस में उमड़ा शहर


मदनगंज-किशनगढ़। वात्सल्य वारिधि आचार्य वर्धमान सागर महाराज ससंघ का मंगल प्रवेश बुधवार को मार्बल नगरी किशनगढ़ में हुआ। शांतिसागर स्मारक से आचार्यश्री के नए बस स्टैंड पहुंचने पर सकल जैन समाज ने अगवानी की। गुरुदेव की अगवानी के लिए जैन समाज के साथ- साथ राजनीतिक सामाजिक व धार्मिक क्षेत्र के अलावा पूरा शहर स्वागत को उमड़ा। आचार्यश्री को जुलूस के साथ इंदिरा नगर, आदिनाथ कॉलोनी, पुरानी मिल चौराया, सिटी रोड, मुनिसुब्रतनाथ मंदिर होते हुए मेन चौराहे से आरके कम्यूनिटी लाया गया।
सकल दिगम्बर जैन समाज व श्री मुनि सुव्रतनाथ दिगम्बर जैन पंचायत की ओर से 22 जनवरी से आयोजित इन्द्रिरा नगर स्थित शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर और सिटी रोड स्थित चन्द्रप्रभु मंदिर के श्रीमद जिनेन्द्र पंचकल्याणक प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में सान्निध्य देने आ रहे आचार्य वर्धमान सागर महाराज ससंघ के बुधवार को शांतिसागर स्मारक से नए बस स्टैंड पहुंचने पर जैन समाज के लोगों ने पुष्पवर्षा कर अगवनी की। आचार्यश्री के साथ ही गणिनी आर्यिका सरस्वती माताजी ससंघ का भी मंगल प्रवेश हुआ। गुरुदेव के अभिनंदन के लिए जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए वहीं जैन समाज के लोगों ने बस स्टैंड पर पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया। शोभायात्रा में बैडबाजा वादकों के साथ महिला मंडल की सदस्या केसरिया व हरे रंग की साड़ियां पहने हुई थी। वहीं पुरुष वर्ग श्वेत वस्त्र पहने शामिल हुए। वीर सेवक मंडल जयपुर के सदस्यों के साथ ही आचार्य धर्मसागर पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी हाथों में पट्टिका लेकर चल रहे थे। आचार्यश्री नए बस स्टैंड से इन्द्रिरा नगर पहुंचने पर जैन समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया। बाद में उन्होंने शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर के दर्शन किए। जुलूस जयपुर रोड, पुरानी मिल चैराहा, जैन भवन होते हुए आदिनाथ मंदिर पहुंचा। जहां पर दर्शन के बाद आचार्यश्री सिटी रोड मुनि सुव्रतनाथ मंदिर पहुंचे। जहां पर भगवान के दर्शन किए। यहां से जुलूस मुख्य चैराहा, पुरानी मिल होते हुए आरके कम्यूनिटी सेंटर पहुंचा। जहां पर आचार्यश्री संसघ ने सभी को मंगलमयी आशीर्वाद दिया।
आरती कर किया आचार्य श्री का अभिनंदन
नए बस स्टैंड से मुख्य चैराहा तक जगह-जगह आचार्य वर्धमान सागर महाराज का पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया गया। ऐतिहासिक 2 किलोमीटर लंबे जुलूस में जैन समाज के लोगों का सैलाब उमड़ा। नए बस स्टैंड से इन्द्रिरा नगर के मोड, तिलक नगर, आदिनाथ काॅलोनी, पुरानी मिल, मुख्य चैराहा सहित विभिन्न जगहों पर समाज के लोगों ने आचार्यश्री की आरती कर आशीर्वाद लिया। शहर के मुख्य मार्गो से होता हुआ आरके कम्युनिटी सेंटर पहुंचा वहां पर जुलूस धर्मसभा में परिवर्तित हो गया। धर्म सभा में सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत आर के मार्बल परिवार के अशोक पाटनी, सुरेश पाटनी, सांसद भागीरथ चौधरी, सभापति दिनेश सिंह राठौड़, मुनिसुव्रतनाथ पंचायत अध्यक्ष विनोद पाटनी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में आचार्यश्री के पाद प्रक्षालन करने का सौभाग्य आर के मार्बल परिवार के अशोक कुमार, सुरेश कुमार पाटनी, संजय कुमार, पुनीत कुमार पापड़ीवाल, विमल कुमार प्रेमचंद बड़जात्या, विमल कुमार महेंद्र कुमार समर्थ कुमार पाटनी एवं रविंद्र कुमार चंद्रप्रकाश बेद को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के दौरान महावीर जी से किशनगढ़ विहार कराने में व्यवस्था में विशेष सहयोगी परमीत जैन भद्रावती कर्नाटका का स्वागत अभिनंदन सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा किया गया।इसके पश्चात अशोक पाटनी आर के मार्बल किशनगढ़ ने आचार्य श्री के प्रति विनय प्रगट कर स्वागत उद्बोधन दिया।
अंत में आचार्य श्री की मंगल आरती की गई।

पंचकल्याणक प्रतिष्ठा प्रतिमाओं को भगवान बनाने का महोत्सव है। आचार्य श्री


किशनगढ़ समाज गुरु भक्त समाज है ,इन्होंने हमेशा गुरु भक्ति एकजुट होकर की है। संस्कार के वशीभूत श्रद्धा भक्ति विनय प्रकट की है।श्रद्धा भक्ति विनय देव शास्त्र गुरु के प्रति की जाती है जो सम्यक दर्शन का कारण है दर्शन से ज्ञान सम्यक होता है और जब दर्शन और ज्ञान सम्यक हो जाता है तो चरित्र की प्राप्ति हो जाती है तथा चरित्र को धारण कर रत्न त्रय को प्राप्त करते हैं, जो मोक्ष प्राप्ति का कारण बनता है किशनगढ़ समाज ने दो पंचकल्याणक कार्यक्रम को एक कर समाज ही नहीं देश के समक्ष एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है पंचकल्याणक प्रतिष्ठा प्रतिमाओं को भगवान बनाने का महोत्सव है।

शोभायात्रा में यह थे मौजूद
शोभायात्रा में श्री चंद्रप्रभु महिला मंडल, श्री पारसनाथ महिला मंडल, णमोकार महिला मंडल, श्री अग्रसेन महिला मंडल, चेतना जागृति महिला मंडल, श्री मुनिसुव्रतनाथ महिला मंडल, सुज्ञान महिला मंडल, महिला महासमिति, धर्म सागर स्कूल के बच्चे, श्री पारसनाथ महिला मंडल तेली मोहल्ला, पुलक मंच, श्री दिगंबर जैन महासमिति, श्री दिगंबर जैन महासभा, इंदिरा नगर जैन समाज, महावीर महिला मंडल के अलावा आरके मार्बल परिवार के अशोक पाटनी, सुशीला पाटनी, सुरेश पाटनी, शांता पाटनी, मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर पंचायत के अध्यक्ष विनोद पाटनी, मंत्री सुभाष बड़जात्या, आदिनाथ पंचायत अध्यक्ष प्रकाश चंद गंगवाल मंत्री विनोद चौधरी सहित धार्मिक सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र के अनेक गणमान्यजनो के साथ जैन समाज के अनेक लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.