
मदनगंज किशनगढ़. किशनगढ़ के निकटवर्ती ग्राम डींडवाड़ा के पास स्थित अंतर्राष्ट्रीय योग स्थली ब्रह्म कुटीरम् पर 25 दिसंबर को तुलसी दिवस मनाया गया। अन्तर्राष्ट्रीय योग गुरु सरदार ने बताया कि योग व प्राकृतिक चिकित्सा के विस्तार के लिये केन्द्रीय विश्वविद्यालय के योग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. संजीव पात्रा का ब्रह्म कुटीरम् पर शुभागमन हुआ। जिसमें गौसेवक देवाराम माधवनगर ने तुलसी के महत्त्व को बताया, डॉ. नीरज मेधार्थी ने गाय पर की अपनी पीएचडी पर व्याख्यान किया, सिक्योरिटी ऑफिसर राजपाल रेवाड़ ने गुरु गोविंद सिंह महाराज के परिवार व महाराजा सूरजमल के बलिदान का स्मरण कराया। गणित के शोधार्थी प्राची प्राज्ञदास ने विश्व को दिये भारत के गणितीय सिद्धान्तों से परिचित कराया। कार्यक्रम में रतन गुर्जर बान्दरसिन्दरी, विनीता सेन मधुसूदन सेन, विश्राम बोकण व संघ सेवक उपस्थिति रहे।