श्री भवानी निकेतन शिक्षा समिति के शिवपाल सिंह बने अध्यक्ष

Spread the love

जयपुर 26 दिसम्बर। राजपूत समाज की अग्रणीय संस्था श्री भवानी निकेतन शिक्षा समिति की कार्यकारिणी के त्रैवार्षिक चुनाव रविवार को निर्विरोध सम्पन्न हुए।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी गंगा सिंह शेखावत (सेवानिवृत्त आर.एच.जे.एस.) ने बताया कि शिवपाल सिंह नांगल अध्यक्ष, नगेन्द्र सिंह राठौड़ (बगड़) उपाध्यक्ष, गुलाब सिंह मेड़तिया सचिव, राजेन्द्र सिंह शेखावत (जेरठी) संयुक्त सचिव, भवानी सिंह शिक्षा सलाहकार, श्याम सिंह मण्ढ़ा कोषाध्यक्ष, जालिम सिंह शेखावत (आसपुरा), दिलीप सिंह शेखावत, सम्पत सिंह शेखावत (धमोरा) एवं महेन्द्र सिंह राठौड़ (जैसलाण) सदस्य कार्यकारी परिषद के पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
शिवपाल सिंह नांगल तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए। प्रथम बार अध्यक्ष के रूप में 2001 से 2003, द्वितीय बार 2019 से 2021 और तीसरा कार्यकाल 01 जनवरी, 2022 से आरम्भ होगा। नांगल राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्य पद पर वर्ष 2008 में मनोनीत हुए और अपना छह वर्ष का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूर्ण किया। निर्विरोध निर्वाचित कार्यकारी परिषद को मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने पद की गरिमा एवं समिति हित में कार्य करने की शपथ दिलवाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version