
राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय किशनगढ़ के चुनाव निर्विरोध संपन्न
मदनगंज-किशनगढ़.
राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा किशनगढ़ के वार्षिक चुनाव निर्वाचन अधिकारी नसीर काठात व पर्यवेक्षक धन्नालाल जाट, रामावतार राव की देखरेख में निर्विरोध संपन्न हुए।
चुनाव अधिकारी नसीर काठात ने बताया कि राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा किशनगढ़ के वार्षिक चुनाव में सभा ध्यक्ष पद पर जगपाल सिंह राठौड़, उप सभाध्यक्ष अशोक राजपुरोहित, अध्यक्ष सुभाष चन्द शर्मा, मंत्री चेतन प्रकाश व्यास, कोषाध्यक्ष शिवरतन कुमावत, महिला मंत्री राजश्री शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरदार सिंह चौधरी, उपाध्यक्ष (पुरुष) रणजीत जाट, उपाध्यक्ष (महिला) कविता कुमावत, प्राध्यापक प्रतिनिधि नरेंद्र सोनी, प्रधानाध्यापक प्रतिनिधि अनिल चौधरी, अध्यापक प्रतिनिधि संजय धीया, धीरज माली, प्रीति शर्मा, नोरतमल बलाई का निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न हुआ।
साथ ही प्रदेश महासमिति के 13 सदस्यों एवं जिला महा समिति के 52 सदस्यों का भी निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में प्रदेश कोषाध्यक्ष महेंद्र लखारा, जिला कोषाध्यक्ष घनश्याम शर्मा, सुशील दाधीच, रतनलाल माली, नीरज मालाकार, बंसी लाल यादव, अरविंद पारीक, चेतन प्रकाश जिन्दागल, अजीत बाकलीवाल, राधेश्याम शर्मा, नीरज पारीक, दीपक कुमावत, गोविंद गुप्ता, विशाल शर्मा, प्रह्लाद शर्मा, राजेन्द्र सैन, कैलाश शर्मा, धर्मेंद्र नरुका, रामप्रसाद वैष्णव, विजय सोनी सहित संगठन के सैकड़ों सदस्य शिक्षक उपस्थित रहे। मंच संचालन जिला अतिरिक्त मंत्री सतीश शर्मा ने किया।