
जमवारामगढ़ (विकास शर्मा)। जयपुर जिले के जमवरामगढ़ उपखंड पर सोमवार को देश की प्रथम महिला शिक्षका सावित्री बाई फुले की जयंती मनाई गई। इस दौरान लोगों ने सावित्रीबाई फुले के पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष करके सावित्रीबाई ने जहां विधवाओं के लिए एक केंद्र की स्थापना की, वहीं उन्हें पुनर्विवाह को लेकर भी प्रोत्साहित किया। वे भारत की पहली ऐसी महिला शिक्षिका थीं, जिन पर दलित लड़कियों को पढ़ाने पर पत्थर और कीचड़ फेकें गए, पर वे अपने कर्तव्य से जरा विचलित नहीं हुई और अपना पढ़ाने का कार्य जारी रखा। इस दौरान हमेशा एक दूसरे की मदद व भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई। साथ ही सावित्री बाई को याद करते हुए कहा कि वे देश के प्रति अपने प्राण न्योछावर करने वाली साहसी वीर पराक्रमी महिला थी। हमें उनके पद चिन्हों पर चलना चाहिए। इस दौरान जय महात्मा फुले ब्रिगेड जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार सैनी, मंगल राम सैनी, ओम प्रकाश सैनी, कमलेश सैनी, रमेश, रामराज गुर्जर मौजूद रहे।