
पर्यूषण पर्व के आठवें दिन उत्तम त्याग दिवस
मदनगंज-किशनगढ़.
पर्यूषण पर्व के आठवें दिन उत्तम त्याग दिवस पर धर्म सभा को संबोधित करते हुए पंचायत अध्यक्ष विनोद पाटनी ने कहा कि पयुर्षण पर्व एक आध्यात्मिक पर्व है जिसकी गहराई में अवगाहन करते है तो लगता है कि यह किसी जाति, सम्प्रदाय, धर्म विशेष का पर्व नहीं अपितु सारे विश्व के प्राणियों के पर्व है। अंतर इतना है कि विश्व के लोग प्राय: इससे दूर है अन्य पर्वों, त्योहारों में खाने-पीने, घूमने, पहनने की प्रमुखता रहती है पर जैन धर्म का यह अनूठा पर्व है। जिसमें त्याग साधना प्रधान होती है। पाटनी ने कहा कि जैन धर्म का सम्मान आज त्याग के कारण ही हो रहा है। हमारे 24 तीर्थंकरों ने त्यागना ही सिखाया है मांगना नहीं। आज प्रत्येक क्षेत्र में त्याग की ही विशेष भूमिका है। धर्म हो चाहे राष्ट्र हो चाहे समाज हो हर जगह त्याग करने की ही प्रेरणा दी जाती है। त्याग करने वालों को प्रमुखता दी जाती है। परिग्रह का त्याग करना मनुष्य के हित के लिए है।
उत्तम त्याग धर्म का पूजन
श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन पंचायत के तत्वाधान में आयोजित रूपनगढ़ रोड स्थित श्री मुनिसुव्रतनाथ मंदिर में पयुर्षण पर्व के आठवें दिन उत्तम त्याग धर्मदिवस के दिन पर प्रात: श्रीजी के पंचामृत अभिषेक-शांतिधारा व पूजन की गई। कोषाध्यक्ष चेतनप्रकाश पांडया ने बताया कि सौधर्म इंद्र बनकर श्री जी के पंचामृत अभिषेक शांतिधारा एवं सायंकालीन महाआरती करने का सौभाग्य राजकुमार जयकुमार निर्मल कुमार प्रदीप कुमार दोषी परिवार हरसोली वाले को प्राप्त हुआ। श्रावक भक्तों द्वारा पंच परमेष्ठी पूजन वीस तीर्थंकर पूजन पंच मेरु पूजन नवदेवता पूजन नंदीश्वर दीप पूजन सोलह कारण पूजन दसलक्षण पूजन उत्तम त्याग पूजन कर प्रभु गुणगान किया। भक्तों द्वारा दसलक्षण पर्व के दौरान निरंतर सामायिक प्रतिक्रमण कर यथाशक्ति अनुसार व्रत एवं उपवास किए जा रहे हैं।
कार्यकारिणी सदस्य पदम गंगवाल ने बताया कि सायंकालीन मूलनायक मुनिसुव्रतनाथ भगवान महावीर भगवान पाŸवनाथ भगवान आचार्य वर्धमान सागर महाराज पद्मावती माता एवं क्षेत्रपाल बाबा की वीर संगीत मंडल की मधुर लहरियों पर नाचते गाते भक्ति भाव से संगीतमय आरती की गई। आरती के पश्चात पंचायत अध्यक्ष द्वारा शास्त्र वाचन करते हुए अपने जीवन में त्याग का महत्व बताया। तत्पश्चात धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत बुधवार को उत्तम त्याग धर्म दिवस के दिन श्री मुनिसुव्रतनाथ नवयुवक मंडल द्वारा जैन धार्मिक म्यूजिकल हाउजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
दौरान प्रदीप बाकलीवाल संजय पांडया सुमित वैद अंकित दोषी शैलेन्द्र बाकलीवाल जयंत पाटनी राकेश बाकलीवाल अनुराग वेद अनिल सेठी सागर बाकलीवाल विशाल गोधा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।