रामचंद्र बिरासना बने हरियाणा ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

Spread the love

जमवारामगढ़, 20 फरवरी (विकास शर्मा)। अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महसभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिरदीचंद शर्मा बम्बाला ने महासभा की राष्ट्रीय‌ कार्यकारिणी घोषित की है।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जमवारामगढ क्षेत्र से 31 सदस्यों को शामिल किया गया है। इससे क्षेत्र के लोगों में काफी खुशी है। घोषित राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जमवारामगढ क्षेत्र से जिला परिषद सदस्य जगदीश नारायण शर्मा रायपुर, पंचायत समिति सदस्य भगवान सहाय शर्मा डांगरवाड़ा, रामचंद्र शर्मा पूर्व सरपंच बिरासना, हनुमान सहाय शर्मा भेडोल्या नायला, जगदीश शर्मा बीएसएनएल खतेहपुरा व रामराय बंदावला बडी का बांस को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। पत्रकार महेश कुमार शर्मा साईवाड व पत्रकार पुष्पेंद्र शर्मा थौलाई को प्रचार मंत्री पद पर नियुक्त किया है। सीताराम बोहरा राहोरी, महादेव शर्मा नेतावाला, बंशी भेडोल्या नायला, पूर्व सरपंच खवारानीजी रामजीलाल शर्मा, बंशी शर्मा, हनुमान सहाय कोठोत्या आंधी को संगठन मंत्री बनाया गया है। रूपेश कुमार शर्मा, रामकरण शर्मा नवाकुंआ नायला, विकास कुमार शर्मा नाभावाला, सूरज मल बोहरा राहोरी व लीलाधर शर्मा खतेहपुरा को राष्ट्रीय संगठन उप मंत्री नियुक्त किया है। महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जमवारामगढ़ क्षेत्र से सदस्य पद पर जगदीश प्रसाद शर्मा पूर्व सरपंच खवारानीजी, घनश्याम शर्मा नयाबास, सीताराम शर्मा बंदावला भींवास, रूप नारायण शर्मा गुवारडी, राहुल कुमार शर्मा, रामजीलाल कोठोत्या आंधी, बद्रीनारायण शर्मा भगवानपुरा, कैलाश चंद शर्मा फूटोलाव, जगदीश बंदावला रानियावास, कल्याण सहाय कालवाणिया नायला व गोपाल लाल ढांचोल्या नयाबास को मनोनीत किया है। मनोनीत सभी सदस्यों ने कहा कि समाज के लिए हम एकजुट होकर कार्य करेंगे और समाज में हो रहे फालतू के खर्चों पर रोक लगाकर पैसों का सही तरीके से उपयोग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.