
किशनगढ़, 10 जनवरी। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के अजमेर जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह रावत ने सोमवार को सुरसुरा तेजा धाम पहुंच कर दर्शन किए व प्रदेश कि जनता की खुशहाली की कामना की। साथ ही रलावता गांव का दौरा किया। सुरसुरा मण्डल उपाध्यक्ष हनुमान मेघवाल रलावता ने बताया कि रालोपा अजमेर जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह रावत ने रूपनगढ़ में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के स्थाई कार्यालय का उद्घाटन किया। इसके बाद तेजा धाम सुरसुरा दर्शन करने पहुंचे। वहां से फिर बिट्टू केफै रेस्टोरेंट्स मेन बस स्टैंड रलावता पहुंचे। वहां पर पार्टी कार्यकर्ताओं व ग्रामवासियों ने रावत का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद रावत ने बिट्टू केफै पर मीटिंग ली व कई ग्रामवासियों को पार्टी जॉइन करवाई व पदाधिकारी को जल्द ही कार्यकारिणी विस्तार के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने ग्रामवासियों से सुझाव व समस्याएं सुनी तथा जल्द ही निवारण करने का आश्वासन दिया। साथ ही रावत ने ग्रामवासियों से आने वाले 2023 विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूती प्रदान करने का आग्रह किया। जिलाध्यक्ष रावत के साथ अजमेर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमरचंद जी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पांचू जी गुर्जर, आशीष सोनी, जगदीश, नन्दलाल घांसल, सौराम घसवा थे। ग्रामवासियों में सुरसुरा मण्डल से युवा मोर्चा अध्यक्ष सोनू नौदल, किसान मोर्चा अध्यक्ष महेन्द्र जी मस्ताना, एसटी एससी मोर्चा अध्यक्ष सुरेश बरवड़, राजू धोबी, घनश्याम, देवेन्द्र, रघूराज माली, राकेश गुर्जर, धर्मीचंद मालाकार, रमेश सादावत, सोनू बडारिया, राकेश माली सहित कई ग्रामवासी मौजूद रहे।