
कांग्रेस जन ने मनाई राजीव गांधी की जयंती
मदनगंज-किशनगढ़.
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी किशनगढ़ ने राजीव गांधी स्मृति भवन कांग्रेस कार्यालय किशनगढ़ में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न संचार क्रांति के जनक राजीव गांधी की जयंती सादगी के साथ मनाई। कांग्रेस जन ने राजीव गांधी की मूर्ति पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शांतिलाल झांझरी ने कहा कि संचार क्रांति पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की की देन है। आज से तीन दशक पहले अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी की नीव रखी। आज भारत में संचार क्रांति के जनक के नाम से उन्हें जाना जाता है। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रमेश जाजू, नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहित खंडेलवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होने कहा कि राजीव गांधी के बताए मार्ग पर चलने एवं कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने के लिए हर संभव प्रयास करें। कार्यक्रम में प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष हमीदा बानो, संगठन महामंत्री राधेश्याम वैष्णव, वरिष्ठ कांग्रेसी किशन लाल गहलोत, जिला परिषद सदस्य जगदीश गोरा, पंचायत समिति सदस्य रवि सिनोदिया, पार्षद राकेश शर्मा, धन्ना लाल यादव, महेंद्र यादव, सुशील अजमेरा, परमेंद्र जोशी, पप्पू लाल मेघवाल, कृष्ण अवतार शर्मा, राहुल चोरडिया, घनश्याम सिंह सोढा, मदन लाल मेघवाल, देवेंद्र सिंह सिसोदिया, देवकीनंदन लखोटिया, महेंद्र सेन, युवा कांग्रेस अध्यक्ष तेजपाल बजाड़, कलशुम शेख मौजूद रहे। साथ ही राजीव चौधरी, केसरीमल डुक्या, जगदीश वैष्णव, खेमराज चौधरी, विष्णु वैष्णव, श्रीराम गोड़ेश्वर, गोवर्धन मेघवंशी, मुकेश सक्सेना, चंदन गर्ग, रूपचंद खटीक, बन्ना राम जाट, देव ऋषि पारीक, रणजीत चौधरी सहित कई अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम का संचालन पार्षद राकेश शर्मा ने किया।