
किशनगढ़ कांग्रेस कार्यालय में आयोजन
मदनगंज-किशनगढ़.
नगर के रविंद्र रंगमंच के पास राजीव गांधी स्मृति भवन कांग्रेस कार्यालय किशनगढ़ में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी किशनगढ़ द्वारा पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता गॉव गरीब और किसानों के मसीहा राजेश पायलट की 22 वीं पुण्यतिथि दिनांक 11 जून 2022 को प्रेरणा दिवस के रूप में मनाई गई।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे राजेश पायलट की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रमेश जाजू, नेता प्रतिपक्ष प्रदीप अग्रवाल, प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष हमीदा बानो, संगठन महामंत्री राधेश्याम वैष्णव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता शांतिलाल झांझरी ने कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन रामस्वरूप भडाना ने किया।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी किशनगढ़ के संगठन महामंत्री राधेश्याम वैष्णव ने बताया कि कार्यक्रम में पार्षद प्रदीप चौधरी, घनश्याम सिंह सोढा, परमेंद्र जोशी, सुशील अजमेरा, तक्की मोहम्मद, महेंद्र यादव, कृष्ण अवतार शर्मा, पंचायत समिति सदस्य रवि सिनोदिया, मदन लाल मेघवाल, दीपक खटाना, सौदान गुर्जर, रमेश गुर्जर, वीपेंद्र सिंह चारण, प्रमोद शर्मा, तेजपाल बजाड़, महेंद्र सेन, राजू यादव, देव ऋषि पारीक, केसरीमल डूक्या, चिरंजीलाल नोगिया, वकील रुपेश शर्मा, कमल डीडवानिया, रवि मारोठिया, दशरथ सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे एवं किसान नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की।