
मदनगंज किशनगढ़.राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उपशाखा किशनगढ के तत्वाधान में गुरु पूर्णिमा पर गुरु वंदन कार्यक्रम का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय किशनगढ़ के सभागार में किया गया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम माँ सरस्वती व वेदव्यास जी के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता संगठन के अरविंद पारीक ने कार्यक्रम ने संबोधित करते हुए भारतीय समाज व हमारे जीवन मे गुरु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया की प्राचीन काल से ही भारत में गुरु परंपरा का महत्व है। हमारे आराध्य देव स्वयं गुरु परंपराओं से ही हमें आदर्श स्थापित करने की प्रेरणा देते हैं। आज शिक्षको को गुरु के महत्व को समाज में प्रतिस्थापित करने की आवश्यकता है। जिससे शिक्षा से बालको में संस्कार और चरित्र का निर्माण हो सके और कृण्वंतो विश्वम आर्यम के उद्घोष को चरितार्थ कर सके। कार्यक्रम में उपशाखा अध्यक्ष सुभाष चन्द शर्मा ने कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए शिक्षकों से आह्वान किया कि हमें सुंदर समाज के निर्माण के लिए संस्कारवान छात्र तैयार करने होंगे। हमे ही गुरु के महत्व को पुनः प्रतिपादित करना होगा। उपशाखा मंत्री चेतन प्रकाश व्यास ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षक साथियों का आभार व्यक्त किया।