
राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) की बैठक आयोजित।
मदनगंज किशनगढ़. राजस्थान शिक्षक संघ(राष्ट्रीय) उपशाखा किशनगढ़ की बैठक उपशाखा अध्यक्ष सुभाष चन्द शर्मा की अध्यक्षता में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय किशनगढ़ में आयोजित की गई।
उपशाखा मंत्री चेतन प्रकाश व्यास ने बताया कि बैठक मे उपशाखा के शिक्षकों की समस्याओं का संकलन व निराकरण हेतु चर्चा की गई। साथ ही संगठन के कर्तव्य बोध पखवाड़ा में आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों पर भी चर्चा कर कार्यक्रम तय किये गए। जिसमे 12 जनवरी 2023 स्वामी विवेकानन्द जयंती से 23 जनवरी 2023 तक सुभाष चन्द जयंती तक कर्तव्यबोध पखवाड़ा मनाने का निर्णय लिया। जिसमे दिनांक 11 जनवरी 2023 को दिन में 3 बजे भीषण सर्दी को देखते हुए कच्ची बस्ती में गरीब परिवारों को गर्म कपड़े वितरित करने का निर्णय लिया। सायं 5.30 बजे विवेकानंद जयंती की पूर्व संध्या पर स्वामी विवेकानंद आश्रम पर संगठन के द्वारा दीपदान किया जाएगा ।विवेकानंद जयंती दिनांक 12 जनवरी 2023 को प्रातः 6:30 किशनगढ़ कॉलेज में संगठन के द्वारा विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। दिनांक 22 जनवरी 2023 को स्वामी विवेकानंद पर व्याख्यानमाला का आयोजन किया जाएगा साथ ही संगठन के सामाजिक सरोकार के तहत संगठन ने निर्णय लिया कि इस बार राजस्थान शिक्षक संघ( राष्ट्रीय) के बैनर तले फरवरी माह में रक्तदान शिविर भी का आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
अंत मे सन्गठन के प्रदेश महामंत्री महेंद्र लखारा ने सन्गठन के महत्व पर प्रकाश डाला व प्रदेश विभाग संगठन मंत्री पवन कुमावत ने संगठन के कार्यकर्ताओं को संगठित रहने पर जोर दिया।
बैठक में
प्रदेश कार्यालय मंत्री रतनलाल माली, जिला मंत्री चेतन जिन्दागल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरदार सिंह चौधरी, महिला मंत्री राजश्री शर्मा, उपशाखा महिला उपाध्यक्ष प्रीति शर्मा, महिला शिक्षक प्रतिनिधि चंदा मिना प्राध्यापक प्रतिनिधि नरेंद्र सोनी, कोषाध्यक्ष शिवरतन कुमावत, जिला उपाध्यक्ष घनश्याम शर्मा, जिला सचिव सतीश शर्मा, सुशील शर्मा, संजय धीय, नीरज पारीक आदि शिक्षक पदाधिकारी उपस्थित रहे।